श्रीलंकाई नौसेना ने 8 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

sri lanka navy arrest 8 Fishermen
श्रीलंकाई नौसेना ने 8 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
श्रीलंकाई नौसेना ने 8 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

डिजिटल डेस्क, रामेश्वरम. श्रीलंकाई नौसैनिकों ने अपने समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 8 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना बुधवार देर रात हुई। सभी मछुआरों को कागेसनथुरई ले जाया गया है। 

मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक चंद्रशेखर ने आज बताया कि पुडुकोट्टई जिले के कोट्टईपानम निवासी मछुआरों की दो नौकाओं को भी श्रीलंकाई नौसैनिकों ने जब्त कर लिया। चंद्रशेखर ने बताया कि एक अन्य घटना में नेदुनतीवू तट पर एक नौका डूब गई और इसमें सवार चार मछुआरों को एक अन्य नौका में सवार मछुआरों ने बचाया तथा गुरुवार को सुबह उन्हें तट पर लाया गया।

 

Created On :   6 July 2017 11:02 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story