गजनबी की कब्र पर पहुंचा तालिबान नेता हक्कानी,सोमनाथ मंदिर का किया जिक्र

साेमनाथ मंदिर गजनबी की कब्र पर पहुंचा तालिबान नेता हक्कानी,सोमनाथ मंदिर का किया जिक्र

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  तालिबान का अफगानिस्तान की सत्ता में आने के बाद आने के बाद उसने अपने असली रूप दिखाने स्टार्ट कर दिए है।  तालिबानी नेता अनस हक्कानी ने महमूद गजनवी की कब्र पर पहुंचे। यहां उसने सोमनाथ मंदिर तोड़ने का जिक्र किया। हक्कानी ने कहा कि आज हमने दसवीं सदी के मुस्लिम वीर योध्दा मुजाहिद महमूद गजनवी की दरगाह पर गए।  हक्कानी ने कहा कि गजनवी की तारीफ कर गर्व से कहा कि उन्होंने सोमनाथ मंदिर की मूर्तियों को तोड़ा था। जिन्होंने मुस्लिम स्थापित किया था। महमूद गजनवी ने दसवीं सदी में सोमनाथ मंदिर पर हमला किया। जो भारत के 12 ज्योतिर्लिगों में शामिल था। मंदिर की मूर्ति तोड़ने का जिक्र अरब यात्री अल बरूनी के यात्रा वृतांत में मिलता है। जिसमें गजनवी ने करीब अपने 5 हजार साथियों के साथ मंदिर पर हमला किया था। और मंदिर की संपत्ति लूट ली थी। सोमनाथ मंदिर पर कई बार हमले किए गए थे।
महमूद गजनवी यमीनी वंश के तुर्क सरदार और गजनी के शासक सबुक्तगीन के पुत्र थे। जिसका जन्म 971 में हुआ था। जिसने मात्र 27 साल की आयु में गद्दी संभाली थी। भारत के बेशुमार संपत्ति लूटकर ले जाने वाले महमूद गजनवी ने भारत पर 17 बार आक्रमण किया था। 

सोमनाथ मंदिर पर हुए कई बार हमले
सातवीं सदी में वल्लभी के मैत्रक राजाओं ने इसका पुनर्निमाण करवाया था। आठवीं सदी में सिंध के अरबी जुनायद ने अपनी सेना भेजकर मंदिर को नष्ट करवाया था। फिर प्रतिहार राजा नागभट्ट ने 815 ईस्वी में इसका पुनर्निर्माण किया। 1024 में गजनवी के आक्रमण के बाद गुजरात के राजा भीम और मालवा के राजा भोज ने मंदिर का फिर निर्माण करवाया। साल 1297 में गुजरात पर दिल्ली सल्तनत के कब्जे के बाद इसे नष्ट किया। उसके बाद औंरगजेब ने इसे पुन 1706 में गिराया। वर्तमान समय में जो मंदिर खड़ा है उसका पुनर्निर्माण सरदार वल्लभ भाई पटेल ने करवाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी   सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। 
 

Created On :   6 Oct 2021 5:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story