तेलंगाना: नहर में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 14 महिलाओं और 1 बच्‍चे की मौत

Telangana tractor-trolley collapsed in canal, 1 child dead including 14 women
तेलंगाना: नहर में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 14 महिलाओं और 1 बच्‍चे की मौत
तेलंगाना: नहर में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 14 महिलाओं और 1 बच्‍चे की मौत

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना के यदाद्री जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस घटना में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के नहर में गिरने से 14 महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे हुए इस हादसे की वजह एक दोपहिया वाहन को बचाने के चक्कर में चालक का ट्रैक्टर से नियंत्रण खो देना है। ट्रैक्टर-ट्रॉली मूसा नहर में गिरी, यह हादसा लक्ष्यापुरम गांव के पास घटित हुआ। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 


सीएम के.चंद्रशेखर राव ने दिए जांच के निर्देश
 

दुर्घटना में 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना देते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया है। सहायक पुलिस आयुक्त एस रमेश ने बताया कि पुलिस ने टीम घायलों को अस्पताल पहुंचा चुकी है, सभी का इलाज किया जा रहा है। सीएम के.चंद्रशेखर राव ने जिला प्रशासन को घायलों के इलाज और राहत कार्यों के लिए हर संभव इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

 


बता दें कि इससे पहले भी रविवार को आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक बड़ा हादसा हो गया था। यहां करनूल-नांदयान राजमार्ग एक ऑटो और बस की टक्कर के दौरान 9 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें यहां के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Created On :   24 Jun 2018 1:33 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story