उत्तर प्रदेश में आगामी 2 दिनों तक आसमान साफ रहने के आसार

The sky is expected to remain clear for the next 2 days in Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश में आगामी 2 दिनों तक आसमान साफ रहने के आसार
उत्तर प्रदेश में आगामी 2 दिनों तक आसमान साफ रहने के आसार

लखनऊ , 11 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में आगामी दो दिनों तक आसमान साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, सुबह के दौरान हल्का कोहरा पड़ने की संभावना है। सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में ताजा पश्चिमी विक्षोभ बनने के आसार हैं। इसके प्रभाव से पूरे प्रदेश में सुबह के दौरान हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं सोमवार को मौसम शुष्क रहेगा।

सोमवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 15 डिग्री सेल्सियस, बरेली का 13 डिग्री, फैजाबाद का 15 डिग्री, मेरठ का 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं, रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

Created On :   11 Nov 2019 5:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story