एवरेस्ट पर स्थापित हुआ दुनिया का सबसे ऊंचा मौसम केंद्र

The world highest weather station center established on everest
एवरेस्ट पर स्थापित हुआ दुनिया का सबसे ऊंचा मौसम केंद्र
एवरेस्ट पर स्थापित हुआ दुनिया का सबसे ऊंचा मौसम केंद्र
हाईलाइट
  • आठ देशों के वैज्ञानिकों और पर्वतारोहियों की टीम ने पांच मौसम केंद्र स्थापित किए
  • केंद्र से मौसम संबंधी खतरों का सही समय पर पूर्वानुमान मिल जाएगा
  • माउंट एवरेस्ट पर पर स्थापित हुआ दुनिया का सबसे ऊंचा मौसम केंद्र

डिजिटल डेस्क,काठमांडू। माउंट एवरेस्ट पर दुनिया का सबसे ऊंचा मौसम केंद्र स्थापित किया गया है। आठ देशों के वैज्ञानिकों और पर्वतारोहियों की टीम ने अप्रैल से जून महीने के बीच पांच मौसम केंद्र स्थापित किए। इसके लिए द नेशनल जियोग्राफिक सोसायटी और नेपाल की त्रिभुवन विश्वविद्यालय ने एक विशेष अभियान चलाया था। मौसम केंद्र स्थापित होने से अब शोधकर्ताओं, पर्वतारोहियों और जनता को पहाड़ों की सटीक जानकारी मिलेगी। 

नेशनल जियोग्राफिक सोसायटी में विपणन और संचार निदेशक फे. जेनेक्स ने कहा कि, टीम में एक केंद्र बालकोनी क्षेत्र में 8,430 मीटर की ऊंचाई और दूसरा साउथ कोल में 7,945 मीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया है। दोनों ही स्वचलित मौसम केंद्र हैं। इसके अलावा तीन मौसम केंद्र एवरेस्ट के बेस कैप 5,315 मीटर, कैंप-2, 6,424 मीटर और फोर्टसे 3,810 मीटर पर स्थापित किए गए है। ये तीनों केंद्र तापमान, दबाव, हवा और गति और दिशा की जानकारी इकट्ठा करेंगे। इनके द्वारा प्राप्त डाटा से मौसम संबंधी खतरों का सही समय पर पूर्वानुमान मिल जाएगा। 

मौसम केंद्र से प्राप्त आंकड़े से वहां के पर्यावरणीय संबंधी जोखिमों के प्रति क्या किया जाना चाहिए, किस तरह के ठोश कदम उठाना चाहिए। इस तरह ही सारी बातें जानने में लोगों को सहायता मिलेगी। जलवायु संबंधी जोखिमों के कारण क्षेत्र में रहने वाले लोगों की आजीविका को खतरा रहता है। मौसम केंद्र को स्थापित करने का एकमात्र लक्ष्य मौसम के बदलाव को समझना और उनपर नजर रखना है। 

एवरेस्ट के बालकोनी क्षेत्र में 8000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर स्थापित किया जाने वाला पहला मौसम केंद्र है। इस केंद्र से दुनियाभर के मौसम में होने वाले बदलाव का पहले से अनुमान और वायुमंडल की ऊपरी परतों की निगरानी में भी मदद मिलेगी। 

 

Created On :   15 Jun 2019 6:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story