देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का असर हुआ कम, एक्टिव केस 86 % घटे, रिकवरी रेट बढ़ा- स्वास्थ्य मंत्रालय

There has been a decline of 86% in active cases since the peak says lav agarwal
देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का असर हुआ कम, एक्टिव केस 86 % घटे, रिकवरी रेट बढ़ा- स्वास्थ्य मंत्रालय
देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का असर हुआ कम, एक्टिव केस 86 % घटे, रिकवरी रेट बढ़ा- स्वास्थ्य मंत्रालय
हाईलाइट
  • एक्टिव केस 86 % घटे
  • रिकवरी रेट बढ़ा - लव अग्रवाल
  • देश में कम हुआ कोरोना की दूसरी लहर का असर- लव अग्रवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस संक्रमण के बीच केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। अप्रैल-मई के बीच आए पीक टाइम से लेकर अब तक एक्टिव मामलों में 86 फीसदी की गिरावट आई है। रिकवरी रेट में भी काफी इजाफा हुआ है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश ने आज वैक्सीनेशन में 34 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। अमेरिका में वैक्सीन की 32.8 करोड़ डोज़ और यूके में 7.79 करोड़ डोज़ लगाई गई हैं। कोरोना वायरस के पीक के समय देश में जितने सक्रिय मामले थे, उसमें 86% कमी हुई है। देश के 71 ज़िले ऐसे हैं जहां केस पॉजिटिविटी 10% से ज़्यादा है। कोरोना वायरस के मामलों में पिछले हफ़्ते से लगभग 13% कमी दर्ज की गई है, देश में औसतन 46,000 मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं। 

वहीं,नीति आयोग के सदस्य डॉ.वी.के.पॉल ने बताया कि तीसरी वेव का आना या नहीं आना, हमारे हाथ में है, तीसरी वेव के लिए हमारी तैयारी रहेगी। अगर हम अनुशासन में हैं, दृढ़ निश्चय रखते हैं तो तीसरी वेव नहीं आएगी। कोरोना की डेल्टा वेरिएंट की जानकारी देते हुए डॉ पाल ने बताया कि अभी देश में 12 राज्यों में कोरोना के डेल्टा प्लस के 56 केस दर्ज किया जा चुके हैं। 

बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में 46 हजार 308 नए केस दर्ज किए गए हैं। 58 हजार 474 मरीज ठीक हुए हैं। 843 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब तक कोरोनावायरस से 3 करोड़ 4 लाख 57 हजार 76 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 2 करोड़ 94 लाख 315 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, 4 लाख 332 मरीजों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 1.22 लाख लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना की दूसरी लहर 10 मार्च को आई थी। दूसरी लहर में 1.58 लाख मौतें हो चुकी थीं। यानी दूसरी लहर में करीब 2.50 लाख लोगों की जान गंवाई। फिलहाल, देश की अलग-अलग अस्पतालों में 5 लाख 4 हजार 473 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

 

 

 

 


 

Created On :   2 July 2021 12:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story