यह एप करेगा मराठी भाषा का आसान शब्दों में अनुवाद , ऑफलाइन उपयोग भी

This app will translate into easy words of Marathi language
यह एप करेगा मराठी भाषा का आसान शब्दों में अनुवाद , ऑफलाइन उपयोग भी
यह एप करेगा मराठी भाषा का आसान शब्दों में अनुवाद , ऑफलाइन उपयोग भी

डिजिटल डेस्कए नागपुर। अंग्रेजी और कठिन मराठी भाषा का अनुवाद करने नया एप आ रहा है जो आसान शब्दों में अनुवाद करेगा। शासकीय वैधानिक राजकीय भाषा में ‌उपयोग में लाए जानेवाले अंग्रेजी और कठिन मराठी भाषा का इससे आसान भाषा में अनुवाद हो सकेगा। इसके लिए मराठी भाषा संचालनालय ने ष्शासन शब्दकोशष् नाम से मोबाइल एप डेवलप कर लांच किया है। हालांकि मराठी दिन के अवसर पर ही यह एप अाधिकारिक रूप से लांच किया जा चुका थाए लेकिन प्रचारण्प्रसार की कमी के चलते अब तक यह पब्लिक उपयोग में नहीं आ सका है।

 

आफ लाइन भी हो सकेगा उपयोग

इस एप की खास बात है कि इसे ऑनलाइन ही नहींए ऑफलाइन भी उपयोग किया जा सकेगा। यह जानकारी मराठी भाषा संचालनालय के विभागीय सहायक निदेशक हरेश सूर्यवंशी ने बुधवार को आयोजित पत्र परिषद में दी। इस दौरान विभागीय सूचना व जनसंपर्क अधिकारी राधाकृष्ण मुली व विभागीय जनसंपर्क अधिकारी अनिल गडेकर मौजूद थे।

 

पहले चरण में चार शब्दकोश शामिल

इस एप के जरिए भाषा संचालनालय द्वारा प्रकाशित शब्दकोश के अलावा शासन संवादकोशए प्रशासनिक वाक्य प्रयोगए न्याय व्यवहारकोश व कार्यदर्शिका ऐसे चार शब्दकोशों को पहले चरण में शामिल किया गया है। इसमें शासन व न्याय व्यवहार में लाए जानेवाले अंग्रेजी के शब्दों को मराठी में अर्थ व पर्याय रूप के साथ मराठी के शब्दों को अंग्रेजी के अर्थ व पर्याय के साथ उपलब्ध कराएगा।

 

कैसे करें उपयोग

इसे एंड्रायड मोबाइल में उपयोग कर सकते हैं। एप डाउनलोड करने के लिए इंटरनेट की जरूरत। बिना नेट के भी कहीं भी उपयोग कर सकेंगे। मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।

https://play.google.com/store/apps/details id=gov.maharashtra.shabdkoshapp

इस शब्दकोश में शब्दों के 6 पर्याय मिलेंगे। शासन शब्दकोश विकल्प को क्लिक करने पर कोश के नाम मिलेंगे। मनपसंद कोश को चुनकर विकल्प व शब्द शोध अर्थात शब्द खोजें दिखाई देगा। विकल्प में कोश का परिचयए संपूर्ण कोश देखेंए अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार देखें व मराठी वर्णानुसार देखें।

 

विशेषता 

1. कोश- कार्यदर्शिका, प्रशासन वाक्य प्रयोग, शासन व्यवहारकोश, न्याय व्यवहारकोश 
2. ऑफलाइन में कार्यदर्शिका के 1662 शब्द, प्रशासन वाक्य प्रयोग के 4255 शब्द, शासन व्यवहारकोश के 22727 शब्द, न्याय व्यवहारकोश के 12133 शब्द। इसी तरह ऑफलाइन शब्दकोश संख्या 39115 हैं।
3. कार्यदर्शिका 2307, प्रशासन वाक्यप्रयोग 5138, शासन व्यवहारकोश 46377, न्याय व्यवहार के 24349 शब्द। ऐसे कुल 78171 शब्दों का संग्रह इसमें प्राप्त होगा। इसी तरह कार्यदर्शिका और न्याय व्यवहारकोश ऑनलाइन उपलब्ध होगा। 
4. इस एप के माध्यम से केंद्रीय अधिनियमों की सूची क्रमवार ढंग से देखी जा सकती है।

Created On :   15 March 2018 11:03 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story