कमलनाथ ने दिया पद से इस्तीफा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया स्वीकार, ये होंगे मध्यप्रदेश के नए नेता प्रतिपक्ष

todays-big-news-breaking-news-news-update-national-international-news-28-april-2022
कमलनाथ ने दिया पद से इस्तीफा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया स्वीकार, ये होंगे मध्यप्रदेश के नए नेता प्रतिपक्ष
Live news update 28/04/2022 कमलनाथ ने दिया पद से इस्तीफा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया स्वीकार, ये होंगे मध्यप्रदेश के नए नेता प्रतिपक्ष

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। कमलनाथ ने एक पद से दिया इस्तीफा। अब मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष नहीं होंगे कमलनाथ। पत्र लिख कर पार्टी आलाकमान को दी जानकारी। सोनिया गांधी ने उनके पत्र को स्वीकार भी कर लिया है। अब लहार से विधायक डॉ. गोविंद सिंह मध्यप्रदेश के नए नेता प्रतिपक्ष होंगे।

खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली के लिए बुरी खबर, दक्षिण अफ्रीका के साथ मैच के लिए टीम में सिलेक्ट नहीं किए गए विराट कोहली!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आउट ऑफ फॉर्म चल टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विरोट कोहली को एक और बुरी खबर मिली है। वो जून में होने वाली दक्षिण अफ्रीका टी 20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। सिलेक्टर्स ने उनके खराब फॉर्म को देखते हुए टीम में सिलेक्ट नहीं किया है। ये फैसला दो अलग अलग सीरीज के लिए लिया गया है। सिलेक्टर्स ने उन्हें दक्षिण अफ्रीका सीरीज और आयरलैंड दौरे से आराम दिया है। Insidesports.in वेबसाइट ने ये जानकारी दी है कि विराट कोहली अब सीधे जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान ही टीम में खेलते नजर आएंगे।

वेबसाइट इनसाइड स्पोर्ट्स ने ये दावा किया है कि उन्हें चयन समिति के सदस्य ने इस बारे में जानकारी दी है। सदस्य ने वेबसाइट से कहा कि ये पहला मौका नहीं है जब कोई खिलाड़ी खराब फॉर्म से जूझ रहा है। वैसे चयनकर्ताओं ने विराट कोहली को आराम देने का फैसला किया है। लेकिन विराट कोहली खुद अगर खेलना चाहेंगे तो सिलेक्टर्स नए सिरे से विचार करेंगे। कोई  भी फैसला लेने से पहले विराट कोहली के साथ बात की जाएगी।

2019 के बाद से शतक का इंतजार

विराट कोहली के बल्ले से 23 नवंबर 2019 के बाद से एक भी शतक नहीं निकला है। आखिरी बार उन्होंने ये शतक बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में हुए मैच में जड़ा था। उसके बाद से विराट कोहली अब तक सौ से ज्यादा मैच खेल चुके हैं। इसके बाद से अब तक विराट कोहली के फैन्स बल्ले सहित दोनों हाथ उठाकर फैन्स की तरफ देखने वाले उनके जश्चर का इंतजार ही कर रहे हैं। 2016 में हुए आईपीएल में विराट कोहली ने 973 रन बनाए थे। उसके बाद से अब तक विराट कोहली ने जितने भी सीजन खेले उनमें एक ही बार पांच सौ से ज्यादा रन बना सके हैं।

 

 

Created On :   28 April 2022 6:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story