केरल की मदद के लिए UAE ने की 700 करोड़ की पेशकश, केंद्र ने दिए हैं 600 करोड़

UAE offered financial assistance of Rs 700 crores for Kerala Floods
केरल की मदद के लिए UAE ने की 700 करोड़ की पेशकश, केंद्र ने दिए हैं 600 करोड़
केरल की मदद के लिए UAE ने की 700 करोड़ की पेशकश, केंद्र ने दिए हैं 600 करोड़
हाईलाइट
  • केंद्र सरकार कुल 600 करोड़ रुपए की मदद दे रही है।
  • केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने मंगलवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी।
  • केरल ने केंद्र से 2000 करोड़ रुपए की मदद मांगी थी।

डिजिटल डेस्क, तिरुअनंतपुरम। संयुक्त अरब आमीरात ने बाढ़ पीड़ित केरल को 700 करोड़ रुपए की मदद की पेशकश की है। केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने मंगलवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी। बता दें कि केंद्र सरकार कुल 600 करोड़ रुपए की मदद दे रही है, जबकि केरल ने केंद्र से 2000 करोड़ रुपए की मदद मांगी थी। राज्य में अब तक बाढ़ और बारिश से 20 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। राहत अभियान पर चर्चा के लिए 30 अगस्त को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है।

बाढ़ से 54 लाख की आबादी पर असर

केरल में बाढ़ की विभीषिका ने 373 लोगों की जान ले ली। वहीं 5411712 लोग प्रभावित हुए। 5645 राहत कैंप लोगों की मदद कर रहे हैं। इन कैंपों में 12 लाख से ज्यादा लोग शरण लिए हुए हैं।

 

Created On :   21 Aug 2018 6:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story