साध्वी प्रज्ञा से तुलना पर बोलीं उमा भारती- वो महान संत, मैं मूर्ख प्राणी

Uma Bharti on comparison with Sadhvi Pragya She is a great saint
साध्वी प्रज्ञा से तुलना पर बोलीं उमा भारती- वो महान संत, मैं मूर्ख प्राणी
साध्वी प्रज्ञा से तुलना पर बोलीं उमा भारती- वो महान संत, मैं मूर्ख प्राणी
हाईलाइट
  • 'वह महान संत
  • मैं साधारण प्राणी'।
  • भोपाल लोकसभा सीट बीजेपी प्रत्याशी हैं साध्वी प्रज्ञा स‍िंह ठाकुर।
  • साध्वी प्रज्ञा से तुलना पर बोलीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा को महान संत और खुद को साधारण प्राणी बताया है। मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा स‍िंह ठाकुर की तुलना अब उमा भारती से शुरू हो गई है। यह सवाल उठ रहे हैं कि मध्य प्रदेश की राजनीति में नया चेहरा बन रहीं साध्वी प्रज्ञा स‍िंह ठाकुर के उमा भारती से आपस में कैसे र‍िश्ते हैं?

इस मुद्दे पर शन‍िवार को जब पत्रकारों ने उमा भारती से पूछा क‍ि मध्य प्रदेश की राजनीत‍ि में साध्वी प्रज्ञा क्या आपकी जगह लेने जा रही हैं? इस पर उमा भारती ने कहा, वो तो एक महान संत हैं, उनसे मेरी तुलना मत कीज‍िए। मैं बहुत ही साधारण मूर्ख क‍िस्म की प्राणी हूं। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा भोपाल से मैदान में हैं। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को टक्कर दे रही हैं।

गौरतलब है कि, हाल ही में साध्वी प्रज्ञा ने नाम लिए बिना दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए कहा था, राज्य में 16 साल पहले उमा दीदी ने हराया था और वह 16 साल मुंह नहीं उठा पाए और राजनीति करने की कोशिश नहीं कर पाए। अब फिर से सिर उठा है तो दूसरी संन्यासी सामने आ गई है, जो उनके कर्मों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

Created On :   28 April 2019 6:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story