खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- फिट इंडिया फ्रीडम रन भारत को फिट रखने का एक आह्वान है

Union Sports Minister Anurag Thakur inaugurates Fit India Freedom Run 2.0
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- फिट इंडिया फ्रीडम रन भारत को फिट रखने का एक आह्वान है
फिटनेस की डोज़ आधा घंटा रोज़ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- फिट इंडिया फ्रीडम रन भारत को फिट रखने का एक आह्वान है
हाईलाइट
  • 75 गांव कवर किए जाएंगे और हर गांव में कम से कम 75 युवक इसमें हिस्सा लेंगे- अनुराग ठाकुर
  • फिट इंडिया फ्रीडम रन भारत को फिट रखने का एक आह्वान है- अनुराग ठाकुर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज (शुक्रवार) फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 आज़ादी के 75 वर्ष को मनाने और भारत को फिट रखने का एक आह्वान है। हमने देशभर में 750 जगहों पर इसमें कई हितधारकों को शामिल किया है, सब ज़िलों में 75 गांव कवर किए जाएंगे और हर गांव में कम से कम 75 युवक इसमें हिस्सा लेंगे। 

 

अनुराग ठाकुर ने कहा, एक कड़ी बनेगी, हमें इस कड़ी को और बड़ा करना है ताकि 75वीं वर्षगांठ पर देशभर के कोने कोने से हर परिवार से लोग "फिटनेस की डोज़ आधा घंटा रोज़" से जुडें। ग्रुप, स्थान, समय आप चुनिये लेकिन फिट इंडिया फ्रीडम रन में जरूर जुड़िये। देश और अपने परिवार को स्वस्थ रखिये।

भारत के कोने-कोने में लगभग 750 ज़िलों में हर ज़िले के 75 गांवों में जाने का कार्यक्रम होगा। इन 75 गांवों में भी 75-75 युवा एक दिन में भागेंगे और आगे अलग-अलग परिवारों तक जाने का काम भी करेंगे। देशभर से युवा एक ही संकल्प लेकर जुड़े हैं कि फिट रहना है और फिट रखना है। तन, मन को स्वस्थ रखकर ही हम मजबूत देश का निर्माण कर सकते हैं। आजादी की 75वीं वर्षगांठ से जब 100वीं वर्षगांठ की तरफ चलेंगे तो हम सब पर निर्भर है कि 25 वर्षों में देश को किस दिशा में लेकर जाना है।

 

 

Created On :   13 Aug 2021 4:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story