उन्नाव दुष्कर्म : पीड़िता के पिता की हत्या मामले की सुनवाई 4 मार्च तक टली

Unnao misdemeanor: Hearing on murder case of victims father postponed till March 4
उन्नाव दुष्कर्म : पीड़िता के पिता की हत्या मामले की सुनवाई 4 मार्च तक टली
उन्नाव दुष्कर्म : पीड़िता के पिता की हत्या मामले की सुनवाई 4 मार्च तक टली
हाईलाइट
  • उन्नाव दुष्कर्म : पीड़िता के पिता की हत्या मामले की सुनवाई 4 मार्च तक टली

नई दिल्ली, 29 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को तीन साल पहले उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर द्वारा दुष्कर्म की शिकार एक महिला के पिता की कथित रूप से हिरासत में मौत के मामले में फैसला सुनाने की तारीख चार मार्च तक टाल दी है।

तीस हजारी कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा अब चार मार्च की सुबह 11:30 बजे फैसला सुनाएंगे।

यह मामला नौ अप्रैल 2018 को पुलिस हिरासत में दुष्कर्म पीड़िता के पिता की मौत से संबंधित है।

सेंगर द्वारा 2017 में महिला का कथित तौर पर अपहरण कर दुष्कर्म किया गया था। उस समय वह नाबालिग थी।

अदालत ने पिछले साल 20 दिसंबर को महिला का दुष्कर्म करने के लिए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

इस मामले में सीबीआई ने आरोपों को साबित करने के लिए पीड़िता के चाचा, मां, बहन व पिता के सहकर्मी समेत 55 गवाहों के बयान दर्ज करवाए तो वहीं बचाव पक्ष ने नौ गवाहों को पेश किया।

यह मामला पिछले साल सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उत्तर प्रदेश की एक ट्रायल कोर्ट से राष्ट्रीय राजधानी में स्थानांतरित किया गया था।

दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद कुलदीप सिंह सेंगर को हाल ही में उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

Created On :   29 Feb 2020 12:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story