हिमाचल विस चुनाव : प्रदेश के 6 बार के सीएम वीरभद्र सिंह ने भरा नामांकन

डिजिटल डेस्क, शिमला। 9 नवंबर को होने वाले हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश् के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस बार वीरभद्र सिंह एक नई सीट से अपना चुनाव लड़ेंगे। साथ ही कांग्रेस ने बुधवार को 59 उम्मीदवारों के साथ अपनी पहली सूची जारी कर दी और बाकी बचे 9 उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को घोषित किये जाने की उम्मीद है। वहीं भाजपा के सीएम पद के केंडिडेट नेता प्रेम कुमार धूमल ने अभी तक नामांकन दाखिल करने के लिए तारीख तय नहीं की है। बता दें वीरभद्र सिंह सोलन जिले की आर्की विधानसभा सीट से और धूमल हमीरपुर जिले की सुजानपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों ही दिग्गज नई सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में अर्की और सुजानपुर, दोनों सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी।
6 बार के मुख्यमंत्री
कांग्रेस के वीरभद्र सिंह 6 बार हिमाचल के सीएम रह चुके हैं। 83 वर्षीय वीरभद्र सिंह के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने युवा उम्मीदवार रतन सिंह पाल को मैदान में उतारा है। इस सीट से भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक गोविंद राम का टिकट काट दिया है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने भाजपा का गढ़ माने जाने वाली अपनी वर्तमान हमीरपुर सीट को पार्टी विधायक नरेंद्र ठाकुर के साथ बदल लिया, जो अब इस सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। धूमल ने दो दिन पहले ही सुजानपुर से अपना अभियान शुरू किया है। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि धूमल के 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की संभावना है।
गौरतलब है कि वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह के टिकट को लेकर अभी भी संदेह बरकरार है, जो शिमला से अपने चुनावी करियर शुरू करना चाहते हैं। इस सीट पर उनके पिता ने 2012 में 19,073 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की थी। विक्रमादित्य वर्तमान में राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और उनके पिता ने पहले ही घोषित कर दिया था कि उनका बेटा शिमला से अगला चुनाव लड़ेगा। वहीं भाजपा ने शिमला से डा प्रमोद शर्मा को उम्मीदवार बनाया है जो हिमाचल यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट इंस्टीटयूट में प्रोफेसर के रूप में काम कर रहे थे। वे पहले वीरभद्र सिंह के करीबी र
Created On :   20 Oct 2017 9:57 AM IST