कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 जुलाई से 24 जुलाई 2022 तक

साप्ताहिक राशिफल कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 जुलाई से 24 जुलाई 2022 तक

मेष लग्नराशि (Aries): ➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 जुलाई से 24 जुलाई 2022 तक:-  ॐ मेष राशि के जातको को इस सप्ताह धन संम्बधी अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते है। व्यापारिक क्षेत्र से इस सप्ताह आपको अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। नौकरी से जुड़े जातको को इस सप्ताह अधिकारी वर्ग के साथ तालमेल बना कर चलना चाहिए। छात्र वर्ग को इस सप्ताह शुभ परिणाम मिलेंगे तथा उनके शिक्षा सम्बन्धी अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते है। प्रेमी वर्ग को इस सप्ताह शुभ समाचार मिल सकते है। इस सप्ताह आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। 

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 जुलाई से 24 जुलाई 2022 तक:-  ॐ वृषभ राशि के जातको को यह सप्ताह नौकरी के क्षेत्र में अच्छे लाभ दे सकता है। नौकरी से सम्बंधित दिए गए इंटरव्यू का परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। आपकी घरेलू सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है सेहत के लिहाज से सप्ताह अच्छा बना रहेगा अगर कोई समस्या बनी हुयी थी तो वह दूर होगी। छात्र वर्ग को मनोकुल परिणाम मिलने से प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव बना कर चले। धन सम्बन्धी मामलों में आपको शुभ परिणाम मिल सकते है। कामकाज के सिलसिले में आपकी यात्रा का योग बन सकता है।

मिथुन लग्नराशि (Gemini) :➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 जुलाई से 24 जुलाई 2022 तक:-  ॐ मिथुन राशि के जातको का भाग्य इस सप्ताह कामकाज में मददगार बना रहेगा। इस सप्ताह आपको प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। आपके जीवनसाथी को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम मिल सकते है। व्यापार से जुड़े जातको के लिए सप्ताह अच्छा मुनाफ़ा दिला सकता है। सेहत को लेकर कुछ समस्या आपको हो सकती है। छात्र वर्ग को मित्र वर्ग का अच्छा सहयोग मिल सकता है। धार्मिक कार्यो पर आपका धन  खर्च हो सकता है।

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 जुलाई से 24 जुलाई 2022 तक:-  ॐ कर्क राशि के जातको को यह सप्ताह उनका गलत खान पान समस्या दे सकता है अतः अपनी सेहत का ध्यान रखे। कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपको कोई अच्छा समाचार दे सकता है। इस सप्ताह आपकी मधुर वाणी के चलते लोगो के मध्य आपका प्रभाव बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य भाग में किसी कार्य के चलते आपकी भाग दौड़ अधिक हो सकती है। आपको अचानक कही से धन का लाभ मिल सकता है। संतान के साथ तालमेल बना कर चले। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह थोड़ा  परिश्रम वाला बना रह सकता है।  

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 जुलाई से 24 जुलाई 2022 तक:-  ॐ सिंह राशि के जातको के लिए सप्ताह व्यापारिक लाभ देने वाला बना रहेगा। इस सप्ताह आपके व्यापार में वृद्धि होने के योग रहेंगे। इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में कोई नया कार्य जुड़ सकता है। घर में बड़े बुजुर्ग तथा पिता का सहयोग आपके लिए लाभ देने वाला रहेगा। सेहत संम्बधी मामलों में सप्ताह आपके लिए सामान्य बना रहेगा परन्तु सप्ताह के शुरूआती दिनों में थोड़ा सेहत का ख्याल रखे। आपको धन का लाभ अच्छी मात्रा में प्राप्त हो सकता है। इस राशि से सम्बंधित कुछ जातको की प्रेम प्रसंग की शुरुआत हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा।

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 जुलाई से 24 जुलाई 2022 तक:-  ॐ कन्या राशि के जातको को इस सप्ताह अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आप इस सप्ताह अधिक परिश्रम कर सकते है। इस सप्ताह आपको किसी बात की चिंता व बेचैनी बनी रह सकती है। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा किन्तु पारिवारिक जीवन में कोई दिक्क्त उत्पन्न हो सकती है। इस सप्ताह व्यर्थ के वाद विवाद तथा वार्तालाप से अपने आप को दूर रखे। इस सप्ताह धन सम्बन्धी मामलों में आपको अधिक प्रयास के उपरांत सफलता मिल सकती है। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह मेहनत वाला बना रहेगा।

तुला लग्नराशि (Libra):➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 जुलाई से 24 जुलाई 2022 तक:-  ॐ तुला राशि के जातको को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिलने की सम्भावना रहेगी। कार्यस्थल पर इस सप्ताह लोगो का सहयोग आपको अच्छा लाभ दे सकता है। अधिकारी वर्ग के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह अच्छी सफलता देने वाला रहेगा। इस सप्ताह आपको एक से अधिक मार्ग से धन लाभ की प्राप्ति के योग बनेगे। कमीशन तथा ब्याज के माध्यम से धन लाभ के योग बनेगे। संतान को लेकर अगर कोई समस्या बनी हुयी थी तो वह दूर हो सकती है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। मन में बनी कोई चिंता आपकी कम हो सकती है।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 जुलाई से 24 जुलाई 2022 तक:-  ॐ वृश्चिक राशि के जातको की सुविधाओं में इस सप्ताह वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह कामकाज को लेकर आपको शुभ परिणाम मिल सकते है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में लम्बे समय से अटका हुआ आपका कोई कार्य पूर्ण हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। इस सप्ताह पुराने मित्रो के साथ वार्तालाप में समय व्यतीत कर सकते है। सेहत के लिहाज से सप्ताह सामान्य बना रहेगा। इस सप्ताह आप घर की साज सज्जा के ऊपर खर्च कर सकते है। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह सामान्य बना रहेगा।

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 जुलाई से 24 जुलाई 2022 तक:-  ॐ धनु राशि के जातको के लिए यह सप्ताह उनके मान सम्मान में वृद्धि कराने वाला रहेगा। इस सप्ताह आपके जीवनसाथी को धन का लाभ उनकी आर्थिक स्तिथि को मजबूती देगा। इस सप्ताह आपको अपने भाई बहनो का सहयोग अच्छा मिलेगा। धन सम्बन्धी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य सामान्य रूप से चलेंगे। इस सप्ताह आप अपने आत्मविश्वास के चलते कार्यो में साफलता प्राप्त करेंगे। सेहत सम्बन्धी विकार दूर हो सकते है। इस सप्ताह आपको मित्रो का सहयोग लाभ दे सकता है।    

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 जुलाई से 24 जुलाई 2022 तक:-  ॐ मकर राशि के जातको की धन संम्बधी दिक्कतें इस सप्ताह दूर हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपने पारिवारिक सदस्यों का अच्छा सपोर्ट मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगो को अच्छे लाभ मिल सकते है। कार्यो के सिलसिले में आपकी यात्रा का योग बन सकता है। इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे पेट के रोग आपको  तकलीफ़ दे सकते है। पति पत्नी के मध्य आपसी रिश्तों में मज़बूती देखने को मिल सकती है। उधार दिया धन आपको मिल सकता है। छात्र वर्ग को कुछ दिक्क़ते मिल सकती है किन्तु सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 जुलाई से 24 जुलाई 2022 तक:-  ॐ कुंभ राशि के जातको को इस सप्ताह अपनी पुरानी किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। इस सप्ताह आपको कामकाज से जुड़े अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते है। आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा। धन लाभ को लेकर यह सप्ताह आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। आप अपनी सुख सुविधाओं पर धन का व्यय कर सकते है। इस सप्ताह आपकी यश कीर्ति में वृद्धि हो सकती है।  प्रेम प्रसंग से सम्बंधित मसलों में आप सफल हो सकते है। भाई तथा मित्रों द्वारा आपको कामकाज में सहयोग मिल सकता है।  

मीन लग्नराशि (Pisces):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 जुलाई से 24 जुलाई 2022 तक:-  ॐ मीन राशि के जातको को इस सप्ताह कोई व्यर्थ का ख़र्चा परेशान कर सकता है अतः धन का खर्च सोच समझ कर करे। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कामकाज को लेकर आपके लिए अधिक परिश्रम बना रह सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी पुरानी समस्या का समाधान आपको मिल सकता है। वाद-विवाद से अपने आप को दूर रखे लाभकारी होगा। स्वास्थ्य में छोटी -मोटी परेशानी महसूस कर सकते है अतः अपने खान पान का ध्यान रखने की सलाह रहेगी। संतान से किसी प्रकार की दूरी संभव है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखे तथा उनके साथ सामंजस्य बना कर चले।

 
Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष) 
Call: - +91-6261231618 
kalashantijyotish@gmail.com
http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   17 July 2022 4:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story