White House: कुछ दिन फॉलो करने के बाद व्हाइट हाउस ने ट्विटर पर PM मोदी को किया अनफॉलो

White House: कुछ दिन फॉलो करने के बाद व्हाइट हाउस ने ट्विटर पर PM मोदी को किया अनफॉलो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। व्हाइट हाउस ने भारतीय प्रधानमंत्री समेत भारत के 6 ट्विटर हैंडलों को अनफॉलो कर दिया है। कोरोनावायरस संकट के बीच जब अमेरिका को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवाई की मदद की दरकार थी, तब भारत ने आगे बढ़कर उसकी मदद की थी। इसी के कुछ दिन बाद 10 अप्रैल को व्हाइट हाउस ने इन ट्विटर हैंडलों को फॉलो करना शुरू किया था। वैसे अमेरिका अन्य किसी देशों या उसके राष्ट्राध्यक्षों के ट्विटर हैंडल को फॉलो नहीं करता, मगर भारत के ये हैंडल्स फॉलो किए गए थे।

इन ट्विटर हैंडलों को किया अनफॉलो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, अमेरिका में भारतीय दूतावास, भारत में अमेरिकी दूतावास और भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर को अनफॉलो करने के बाद अब व्हाइट हाउस केवल 13 ट्विटर हैंडल को फॉलो कर रहा है। ये ट्विटर हैंडल अमेरिकी प्रशासन और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े हैं। इससे पहले ये संख्या 19 थी। बीते दिन ही अमेरिका के एक विभाग ने भारत में धार्मिक मामलों को लेकर चिंता व्यक्त की थी। इसमें अल्पसंख्यकों को धार्मिक आजादी ना मिलने की बात कही गई थी।

अब केवल इन ट्विटर हैंडलों को करते हैं फॉलो

us_042920073435.jpg

पहले इन ट्विटर हैंडलों के भी करते थे फॉलो

Created On :   29 April 2020 9:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story