ट्रंप में कट्टर इस्लाम को हराने की ताकत के लिए यज्ञ

Yagya for power to defeat radical Islam in trump
ट्रंप में कट्टर इस्लाम को हराने की ताकत के लिए यज्ञ
ट्रंप में कट्टर इस्लाम को हराने की ताकत के लिए यज्ञ
हाईलाइट
  • ट्रंप में कट्टर इस्लाम को हराने की ताकत के लिए यज्ञ

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। हिंदूसेना के मुखिया और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक विष्णु गुप्ता विश्व शांति यज्ञ का आयोजन करेंगे।

हिंदूसेना का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप को ईश्वर का आशीर्वाद मिलने की कामना लेकर 24 फरवरी को यज्ञ किया जाएगा। ट्रंप इसी दिन भारत आ रहे हैं।

लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती, बल्कि इसमें एक मोड़ आता है। कहा जा रहा है कि यज्ञ इसलिए कि मोदी और ट्रंप दुनिया को मानवता के लिए सबसे बड़े खतरे चरमपंथी इस्लामिक कट्टरपंथियों से मुक्त कराने की ताकत मिले और मानवता के दुश्मनों को खत्म करने के लिए वे एकजुट होकर लड़ सकें।

ट्रंप को इस्लामिक कट्टरपंथियों के खिलाफ उनके कड़े रुख के लिए जाना जाता है और हिंदू सेना भी इस्लामिक कट्टरपंथ के खिलाफ अपने विचार प्रकट करने में कभी नहीं हिचकिचाई है। अब गुप्ता ने ट्रंप और अपने संगठन में एक समानता पाई है।

इसके लिए एक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है, जिसमें मोदी और ट्रंप हाथ हिलाते नजर आ रहे हैं। यह यज्ञ दिल्ली के जंतर मंतर में होने जा रहा है।

यह पहली बार नहीं है, जब गुप्ता ने ट्रंप के प्रति अपना प्यार जताया हो। इससे पहले भी उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के जन्मदिन पर सात किलो का केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया था। उन्होंने ट्रंप के एक विशाल पोस्टर में उनकी तस्वीर को केक का भोग भी लगाया था।

भारत द्वारा ट्रंप दौरे की घोषणा किए जाने पर हिंदूसेना ने एक वीडियो मैसेज जारी किया था, जिसमें ट्रंप को मानवता का रक्षक बताया गया था।

Created On :   23 Feb 2020 11:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story