Nikki Bhati News: निक्की भाटी केस ने लिया नया टर्न, गैस सिलेंडर फटने वाले बयान पुलिस ने खोली पोल, जानें क्या है सच?

निक्की भाटी केस ने लिया नया टर्न, गैस सिलेंडर फटने वाले बयान पुलिस ने खोली पोल, जानें क्या है सच?
  • निक्की भाटी केस में आया नया मोड़
  • गैस सिलेंडर से आग लगने का किया गया दावा
  • पुलिस ने की मौके की जांच

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी मामले में एक और कड़ी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, निक्की की मौत सिलेंडर ब्लास्ट से हुई थी। विपिन के चचेरे भाई की तरफ से ये दावा किया गया था। उसने कहा था कि आग लगने के तुरंत बाद ही निक्की के ससुराल वाले उनको फोर्टिस ले गए थे। निक्की को भर्ती करवाया गया और ऐसा बताया गया कि सिलेंडर फटने से आग लगी थी। अस्पताल में पुलिस को भेजे जाने वाले मेमो की भी बात की है। इसी पर पुलिस ने क्राइम सीन की इंवेस्टिगेशन की और गैस सिलेंडर फटने का कोई भी सबूत नहीं मिला है।

पुलिस को नहीं मिला कोई भी सबूत

क्राइम सीन की इंवेस्टिगेशन करने के बाद पुलिस को सिलेंडर फटने के कोई भी सबूत नहीं मिले थे। पुलिस को मौके से थिनर की बोतल और लाइटर बरामद हुआ था। इसके बाद अब पुलिस फिर अच्छे से इंवेस्टिगेट करेगी। साथ ही पुलिस अब फोर्टिस के डॉक्टरों से भी पूछताछ करेगी। पुलिस फोर्टिस हॉस्पिटल का सीसीटीवी भी चेक करेगी, जिससे ये पता चले कि हॉस्पिटल में कौन-कौन मौजूद था।

निक्की की बहन कंचन का क्या है कहना?

निक्की की बहन कंचन ने कहा कि, सास और पति आग लगाकर भाग गए थे और निक्की को पड़ोस का व्यक्ति देवेंद्र ही हॉस्पिटल लेकर गया था। पुलिस हॉस्पिटल के सीसीटीवी से पता करेगी कि निक्की को हॉस्पिटल कौन लाया था। इसके अलावा पुलिस को सास और ससुर ने अपने बयान में बताया है कि, निक्की को वो खुद ही हॉस्पिटल लेकर गए थे। साथ ही उन्होंने कहा था कि, अगर हमने ही आग लगाई होती तो अस्पताल क्यों लेकर जाते।

Created On :   26 Aug 2025 4:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story