Panchkula News: पंचकूला सुसाइड मामले में नया अपडेट, आत्महत्या करने वालों का देहरादून से नहीं था कोई लिंक, एसपी प्रमोद कुमार ने दी जानकारी

पंचकूला सुसाइड मामले में नया अपडेट, आत्महत्या करने वालों का देहरादून से नहीं था कोई लिंक, एसपी प्रमोद कुमार ने दी जानकारी
  • पंचकूला आत्महत्या केस में सामने आई बड़ी जानकारी
  • परिवार का देहरादून से लिंक नहीं- एसपी प्रमोद कुमार
  • कार में मिले थे शव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा के पंचकूला सुसाइड मामले में नया अपडेट सामने आया है। देहरादून सिटी एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि जिस परिवार के 7 लोगों ने आत्महत्या की वह कुथ समय के लिए कौलागढ़ में एक किराए के मकान में रहे थे। उनका कोई रिश्तेदार नहीं था। प्रमोद कुमार ने बताया कि इन लोगों का देहरादून से कोई संबंध नहीं था। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े -'पाकिस्तान से इंसानियत की उम्मीद नहीं...', इंडिगो एयरलाइंस विमान को पड़ोसी मुल्क में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने पर बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने रखी राय

सिटी एसपी ने दी बड़ी जानकारी
पंचकूला में एक परिवार के 7 लोगों द्वारा आत्महत्या के मामले पर देहरादून सिटी एसपी प्रमोद कुमार ने बताया वह लोग कुछ समय के लिए कौलागढ़ में एक किराए के मकान में रहे थे। काफी समय पहले वे यहां से किराए का मकान छोड़कर जा चुके थे। यहां उनका कोई संबंधी, रिश्तेदार या परिजन नहीं है। देहरादून से इस परिवार का कोई लिंक नहीं है। पंचकूला पुलिस के द्वारा मामले में कार्रवाई की जा रही है। पंचकूला पुलिस के द्वारा हमारे साथ कोई संपर्क नहीं किया गया है, अगर संपर्क किया जाता है तो हमारी तरफ से हर संभव मदद की जाएगी।

कार में मिले थे शव

हरियाणा के पंचकूला सेक्टर-27 स्थित एक मकान के बाहर खड़ी कार में 7 लोगों के शव मिले। जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल जांच-पड़ताल जारी है। जानकारी के मुताबिक, पूरा परिवार पंचकूला में आयोजित बागेश्वर धाम (धीरेंद्र शास्त्री) की हनुमंत कथा में शामिल हुए था। कार्यक्रम से वापस लौटते समय सभी ने खुदकुशी करने का बड़ा कदम उठाया। बताया जा रहा है कि, परिवार के ऊपर बड़ा कर्ज था जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

Created On :   28 May 2025 1:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story