रेस्क्यू ऑपरेशन की तारीफ: पीएम मोदी ने भारतीय नौसेना और इसरो के वैज्ञानिकों के कामों को सराहा, बोले- सामर्थ्य का एक और शानदार प्रदर्शन

पीएम मोदी ने भारतीय नौसेना और इसरो के वैज्ञानिकों के कामों को सराहा, बोले- सामर्थ्य का एक और शानदार प्रदर्शन
  • पीएम मोदी ने भारतीय नौसेना के कामों को सराहा
  • पीएम मोदी बोले- सामर्थ्य का एक और शानदार प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान दो पहले भारतीय नौसेना द्वारा किए गए साहसिक कार्यों का जिक्र किया। इस मौके प्रधानमंत्री ने आदित्य एल1 की सफलता को ऐतिहासिक पल बताया। पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के 58वें सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा, "भारतीय नौसेना ने दो दिन पहले एक साहसिक ऑपरेशन को अंजाम दिया। अरब सागर में आगे बढ़ रहे एक व्यापारिक जहाज से जैसे ही संकट में होने का संदेश मिला भारतीय नौसेना और मरीन कमांडो तुरंत हरकत में आ गए। इस जहाज पर 21 लोग सवार थे जिनमें से 15 भारतीय थे। भारतीय नौसेना ने भारतीय तट से 2000 किलोमीटर दूर पहुंचकर उन सभी को बचाया। भारतीय नौसेना ने उन सभी नागरिकों को संकट से बाहर निकाला। आपने भी देखा होगा वीडियो जिसमें जहाज के भारतीय चालक दल 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहे थे।''

'चंद्रयान के बाद ऐतिहासिक सफलता'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान आगे कहा, "भारत की आदित्य-एल1 धरती से 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय करके अपने लक्ष्य पर निर्धारित समय पर पहुंच चुकी है। यह वो स्थान है जहां आदित्य एल1 के सामने सिर्फ सूरज होगा और आदित्य-एल1 पर चंद्रमा या पृथ्वी की परछाई कभी नहीं पड़ेगी। चंद्रयान की ऐतिहासिक सफलता की तरह यह (आदित्य एल-1) भारत के सामर्थ्य का और भारत के वैज्ञानिकों के सामर्थ्य का एक और शानदार प्रदर्शन है।"

बता दें कि, 6 जनवरी को इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों ने इतिहास रच दिया। भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1 अब अपने मंजिल यानी हालो ऑर्बिट पर पहुंच चुका है। पिछले साल 2 सितंबर को इसे लॉन्च किया गया था। इस तरह करीब 4 महीने की यात्रा के बाद इसरो वैज्ञानिकों को शनिवार शाम को चार बजे के आस-पास बड़ी सफलता हाथ लगी। आदित्य एल1 अब हालो ऑर्बिट पर इंसर्ट हो गया है। इसी के साथ भारतीय वैज्ञानिकों ने दुनिया में अपनी एक नई कामयाबी की इबादत लिख दी है। शनिवार को भारतीय वैज्ञानिकों बड़ी सफलता मिलने के तुरंत पीएम मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी।

पीएम मोदी ने दी थी बधाई

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया X के जरिए शनिवार को कहा कि भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की है। देश की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल1 अपने गंतव्य पर पहुंच गई है। यह सबसे जटिल और पेचीदा अंतरिक्ष अभियानों को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं इस असाधारण उपलब्धि की सराहना करने में राष्ट्र के साथ शामिल हूं। हम मानवता के लाभ के लिए विज्ञान की नई सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।

Created On :   7 Jan 2024 6:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story