47वें आसियान शिखर सम्मेलन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर महीने के अंत में मलेशिया दौरे पर जाएंगे, ट्रंप से हो सकती है मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर महीने के अंत में मलेशिया दौरे पर जाएंगे, ट्रंप से हो सकती है मुलाकात
ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर सितंबर में भारत पर 25% टैरिफ लगाया था और रूसी तेल खरीदने के लिए अतिरिक्त 25% दंडात्मक शुल्क भी लगाया। ट्रंप ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि रूस से तेल खरीद कर भारत यूक्रेन में रूस के हमलों को बढ़ावा दे रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर महीने की 26-27 तारीख को एशियन समिट में शामिल होने के लिए मलेशिया के दौरे पर जाएंगे। 47वें आसियान शिखर सम्मेलन का आयोजन मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में हो रहा है। मलेशिया ने मोदी और ट्रंप को समिट में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। इससे दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय मुलाकात की संभावना बढ़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात भी हो सकती है।ट्रंप के टैरिफ विवाद के चलते दोनों नेताओं के बीच होने वाली ये मुलाकात चर्चा में है। इस पर दुनियाभर की नजर टिकी है।

ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर सितंबर में भारत पर 25% टैरिफ लगाया था और रूसी तेल खरीदने के लिए अतिरिक्त 25% दंडात्मक शुल्क भी लगाया। ट्रंप ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि रूस से तेल खरीद कर भारत यूक्रेन में रूस के हमलों को बढ़ावा दे रहा है। भारत ने ट्रंप के इस मनमाने आरोप की आलोचना की। तब से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है।


Created On :   2 Oct 2025 9:06 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story