राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 प्रदान किए
  • भारतीय स्टार तेज गेंदबाज शमी समेत 26 को अर्जुन अवॉर्ड
  • बैडमिंडन खिलाड़ी सात्विक-चिराग को खेल रत्न
  • खेल विभाग खेल मंत्रालय से पुरस्कारों की सिफारिश करता है

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 प्रदान किए जा रहे हैं।। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन 9 जनवरी 2024 को हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को खेल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है।

खेल मंत्रालय ने 2023 के खेल पुरस्कारों के लिए भारतीय खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया था। इन सभी खिलाड़ियों को 9 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में खेल पुरस्कार प्रदान किए जा रहे है। आपको बता दें खिलाड़ियों के सालभर के प्रदर्शन के आधार पर खेल विभाग खेलमंत्रालय से पुरस्कारों की सिफारिश करता है। खेल मंत्रालय पुरस्कारों के लिए नामों का ऐलान करता है। खेल पुरस्कारों की सूची में खेल रत्न पुरस्कार,अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामों का ऐलान हुआ था।

खेल रत्न पुरस्कार चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रैंकीरेड्डी को दिया जाएगा, जबकि भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं मेजर ध्यानचंद खेल रत्न सम्मान के लिए भारत के दो युवा बैडमिंटन स्टार को चुना गया है। दोनों युवा बैडमिंटन स्टार ने बैडमिंटन युगल में दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया है। खेल मंत्रालय अलग-अलग समितियों की सिफारिशों और पूरी जांच पड़ताल के बाद सरकार ने इन सभी खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को अवॉर्ड के लिए चुना है। मंत्रालय ने सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं की सूची भी जारी की है।

जानिए इन खिलाड़ियों को खेल पुरुष्कार से सम्मानित किया जा रहा है।

खेल रत्न अवॉर्ड

चिराग शेट्टी (बैडमिंटन) और सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी (बैडमिंटन)

अर्जुन अवॉर्ड

ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी), अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी), श्रीशंकर (एथलेटिक्स), पारुल चौधरी (एथलेटिक्स), मोहम्मद हुसामुद्दीन (बॉक्सर), आर वैशाली (शतरंज), मोहम्मद शमी (क्रिकेट), अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी), दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज), दीक्षा डागर (गोल्फ), कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी), सुशीला चानु (हॉकी), पवन कुमार (कबड्डी), रितु नेगी (कबड्डी), नसरीन (खो-खो), पिंकी (लॉन बॉल्स), ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग), ईशा सिंह (शूटिंग), हरिंदर पाल सिंह (स्क्वैश), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस), सुनील कुमार (रेसलिंग), अंतिम (रेसलिंग), रोशीबिना देवी (वुशु), शीतल देवी (पैरा आर्चरी), अजय कुमार (ब्लाइंड क्रिकेट), प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)

Created On :   9 Jan 2024 6:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story