Ravan Dahan Live Updates: देशभर में 'रावण दहन' कर लोगों ने मनाया बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार, देखें वीडियो

देशभर में रावण दहन कर लोगों ने मनाया बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार, देखें वीडियो
देशभर में धुमधाम से मनाया जा रहा है रावण दहन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विजयादशमी के अवसर पर देशभर में रावण दहन धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली से लेकर देश के हर एक कोने में दशहरा की धूम सुनाई दे रही है। आज रावण दहन के लिए शुभ मुहूर्त 5 बजकर 43 मिनट से रात के 8 बजकर 54 मिनट तक है। राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, पूणे, पटना, लखनऊ, भोपाल और जयपुर में रावण दहन के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इन सभी जगहों पर रावण, मेघनाद और कुभकर्ण के पुतले तैयार हैं। अब से कुछ ही देर बाद ये सभी पुतले धू-धूकर जल उठेंगे। इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता है।

Live Updates

  • 24 Oct 2023 1:53 PM GMT

    दशहरा उत्सव में सम्मिलित हुईं सोनिया गांधी

    CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी दिल्ली के नव श्री धार्मिक लीला कमेटी मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव में सम्मिलित हुईं। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा कि दशहरा का यह पावन पर्व हमें संदेश देता है कि सत्य हमेशा असत्य पर भारी होता है। सत्य की हमेशा जीत होती है।

  • 24 Oct 2023 1:45 PM GMT

    लाल किला मैदान में 'रावण दहन' किया गया

     विजयदशमी के अवसर पर लाल किला मैदान में 'रावण दहन' किया गया।

  • 24 Oct 2023 1:42 PM GMT

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 'रावण दहन'

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशहरा के अवसर पर द्वारका सेक्टर 10 में 'रावण दहन' किया। 


  • 24 Oct 2023 1:41 PM GMT

    'रावण दहन' कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम नीतीश और लालू यादव

    राजधानी पटना में विजयदशमी के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के साथ 'रावण दहन' कार्यक्रम में शामिल हुए।

  • 24 Oct 2023 1:38 PM GMT

    उत्तराखंड में रावण दहन

    उत्तराखंड में दशहरा के अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउंड में 12 चरणों में 131 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।

  • 24 Oct 2023 1:37 PM GMT

    ये पर्व हमारे महान राष्ट्र के साझा मूल्य को दर्शाता है - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    लालकिला मैदान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, " विजयदश्मी के पावन अवसर पर मैं देश विदेश में बसे सभी भारतवासियों को बधाई देती हूं और आप सबके सुख और समृद्धि की कामना करती हूं। ये पर्व हमारे महान राष्ट्र के साझा मूल्य को दर्शाता है। ये एक ऐसा पर्व है जो समाज में सच्चाई, नैतिकता और मर्यादापूर्ण व्यवहार को अपनाने की प्रेरणा देता है। आज भी हम भ्रष्टाचार, असमानता, अशिक्षा, जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद रूपी रावण जैसी कई बुराइयों का सामना कर रहे हैं। प्रभु श्री राम के जीवन मूल्य इन सभी चुनौतियों से निपटने में हमारी मदद कर सकते हैं।"

  • 24 Oct 2023 1:33 PM GMT

    ये पर्व हमारे लिए संकल्पों का पर्व है - PM मोदी

    दिल्ली के रामलीला गाउंड में रावण दहन देखने आए लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं समस्त भारतवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। ये पर्व अन्याय पर न्याय की विजय पर्व है। ये अत्याचारी रावण पर भगवान श्री राम के विजय का पर्व है। हम इसी भावना के साथ हर वर्ष रावण दहन करते हैं। ये पर्व हमारे लिए संकल्पों का पर्व है, अपने संकल्पों को दोहराने का पर्व है। इस बार हम विजयादशमी तब मना रहे हैं, जब चंद्रमा पर हमारी विजय को 2 महीने पूरे हुए हैं। विजयादशमी पर शस्त्र पूजा का भी विधान है। भारत की धरती पर शस्त्रों की पूजा किसी भूमि पर आधिपत्य नहीं, बल्कि उसकी रक्षा के लिए की जाती है।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, "राम मंदिर में भगवान राम के विराजमान होने में बस कुछ ही महीने बचे हुए हैं भगवान श्री राम आने ही वाले हैं। राम के आने के उत्सव की शुरुआत तो विजयादशमी से ही शुरू हो गई थी।" पीएम मोदी ने कहा, 'हमें ध्यान रखना है कि आज रावण का धहन सिर्फ पुतले का धहन न हो। ये दहन हो हर उस विकृति का जिस कारण से समाज का आपसी सौहार्द बिगड़ता है। ये दहन हो उन शक्तियों का जो जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर मां भारती को बांटने का प्रयास करती हैं। ये दहन हो उन विचारों का जिनमें भारत का विकास नहीं स्वार्थ की सिद्धि निहित है।"

  • 24 Oct 2023 1:30 PM GMT

    श्रीनगर में 'रावण दहन'

    जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में विजयदशमी के अवसर पर 'रावण दहन' किया गया।

  • 24 Oct 2023 1:29 PM GMT

    लेह के पोलो ग्राउंड में 'रावण दहन' किया गया

    लद्दाख में दशहरा के अवसर पर लेह के पोलो ग्राउंड में 'रावण दहन' किया गया। 

  • 24 Oct 2023 1:28 PM GMT

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लाल किला पहुंचीं

    राजधानी दिल्ली में दशहरा समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लाल किला पहुंचीं।

Created On :   24 Oct 2023 1:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story