कोहरा बना काल: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में छाया कोहरा, एक के बाद एक सड़कों पर हुए दर्जनों हादसे

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में छाया कोहरा, एक के बाद एक सड़कों पर हुए दर्जनों हादसे
  • आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई बस
  • ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बस और ट्रक की टक्कर
  • यमुना एक्सप्रेसस-वे पर एक के बाद एक कई एक्सीडेंट्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश भर के कई राज्यों में ठंड अपने चरम पर है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के चलते रेल और हवाई ट्रांसपोर्टेशन प्रभावित हुआ है। साथ ही सड़कों पर विजिबिजिलिटी भी काफी कम हो गई है और वाहन चालकों को ड्राइविंग करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बड़े एक्सिडेंट हुए हैं। सड़कों पर हो रही इन घटनाओं में कई लोगों की मौत गई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुई कई दुर्घटनाएं

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में कोहरे के चलते विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। यही वजह है कि उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक के बाद एक कई एक्सिडेंट्स हुए। इस दौरान एक के बाद एक तीन बसें, दो कार और एक ट्रक समेत कुल छह वाहन हादसे का शिकार हो गए। इस दौरान एक डबल डेकर बस कंट्रोल से बाहर होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें एक यात्री की मौत हो गई और दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से छह घायल यात्रियों की हालत ज्यादा गंभीर है। इसलिए उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ में रेफर कर दिया गया है।

पेरीफेरल और यमुना एक्सप्रेसस-वे पर भी हुए हादसे

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के अलावा बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भी एक बड़ा हादसा हुआ। यहां देर रात एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस घटना में दो महिला यात्रियों की मौत गई और 13 यात्री घायल हो गए। इनमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर है। बस में बैठे यात्री वृंदावन से दर्शन करके पंजाब वापस लौट रहे थे। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में भी कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेसस-वे पर कई दुर्घटनाएं हुई हैं। यहां आगरा की ओर जाने वाली लेन पर एक के बाद एक करीब 20 गाड़ियां आपस में टकटा गई। इसमें कई लोग घायल हो गए।

Created On :   27 Dec 2023 6:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story