Attack on RSS Office: सोशल मीडिया से जुड़े आरोपी... ISI मॉड्यूल कनेक्शन से जुड़े मिले कनेक्शन, पुलिस को RSS दफ्तर पर हुए हमले की जांच में क्या-क्या मिला?

सोशल मीडिया से जुड़े आरोपी... ISI मॉड्यूल कनेक्शन से जुड़े मिले कनेक्शन, पुलिस को RSS दफ्तर पर हुए हमले की जांच में क्या-क्या मिला?
झारखंड के रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर हमला हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर हमला हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये हमला 16 जून की रात 11.35 बजे पेट्रोल बम से किया था। हमलावरों ने इस दौरान दो पेट्रोल बम आरएसएस दफ्तर पर फेके थे। एक पेट्रोल बम ऑफिस के गेट के बाहर और दूसरा छत पर गिरा था।

इस घटना के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है और अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपी झारखंड के रहने वाले है, इनमें से एक रांची और दो लोहारदगा जिले के हैं। पुलिस ने लोहारदगा में छापेमारी कर दो आरोपियों को अरेस्ट किया और उनके पास से एक कार भी बरामद की है।

सोशल मीडिया पर रची साजिश

जांच में पुलिस को मिला कि हमलावरों ने इस हमलों को अंजाम देने से पहले आरएसएस दफ्तर की पूरी तरह से रेकी की थी। इसी दौरान पता चला है कि हमले में पेट्रोल बम के इस्तेमाल किए गए थे, जिन्हें वारदात को अंजाम देने से ठीक पहले तैयार किए गए थे। पड़ताल में खुलासा हुआ है कि इन तीनों आरोपियों को सोशल मीडिया के जरिए जोड़ा गया था। यानी इनकी भर्ती किसी संगठन ने सीधे तौर पर नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और साजिश को अंजाम तक पहुंचाने के लिए शामिल किया था।

ISI मॉड्यूल की तरफ शक की सुई?

इस हमले के पीछे शहजाद भट्टी और ISI से जुड़े एक मॉड्यूल की तरफ शक की सुई घुमी है। इसी एंगल पर पुलिस अभी जांच कर रही है। साथ ही शहर में लगातार छापेमारी की कार्रवाई जारी है, ताकि इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जा सके। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी पेट्रोल बम बनाने में पूरी तरह से माहिर नहीं थे, बल्कि वो इसे बनाना सीख रहे थे।

Created On :   18 Jun 2026 6:01 PM IST

Tags

Next Story