India AI Impact Summit 2026: स्वीडन के डिप्टी PM और एनर्जी, बिजनेस और इंडस्ट्री मिनिस्टर एबा बुश दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्वीडन के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और एनर्जी, बिज़नेस और इंडस्ट्री मिनिस्टर एबा बुश, IndiaAIImpactSummit2026 के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे।
यह भी पढ़े -एआई समिट में शामिल होंगे बिल गेट्स या नहीं? आयोजन से बाहर होने के बीच नया अपडेट आया सामने
यूनाइटेड किंगडम के उपप्रधानमंत्री डेविड लैमी 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट' में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे।
मास्टरकार्ड के दक्षिण एशिया के डिवीजन अध्यक्ष गौतम अग्रवाल ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के बारे में कहा दुनियाभर में शंका है कि AI आने से क्या होगा। यह एक जरिया है, ये दिखाने का कि AI से क्या क्या संभावनाएं हैं। मुझे लगता है कि यह फोरम भारतीय युवाओं और दूसरों की आंखें खोलेगा, ताकि वे देख सकें कि क्या संभावनाएं है। यह भारत को AI मैप पर भी लाएगा।
वार्मअप वेंचर्स के फाउंडिंग पार्टनर राजेंद्र लोरा ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 पर कहा, "हम यहां देख रहे थे कि क्या इनोवेशन हो रहा है जिससे हम कंपनियों में निवेश कर सकें। हम जयपुर स्थित फंड हैं इसलिए ये कोशिश है कि वहां बहुत सारे बिजनेस में AI आधारित टेक्नोलॉजी इस्तेमाल कर सकें।
Created On :  


