नीट पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई: फिजिक्स के सवाल लीक करने वाली टीचर को किया अरेस्ट, अबतक कितनी हुई गिरफ्तारी

फिजिक्स के सवाल लीक करने वाली टीचर को किया अरेस्ट, अबतक कितनी हुई गिरफ्तारी
नीट पेपर लीक मामले को सीबीआई तेजी से सुलझाने में लगी हुई है। इसी कड़ी में फिजिक्स के सवाल लीक करने वाली मनीषा संजय हवलदार को अरेस्ट कर लिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को सीबीआई तेजी से सुलझाने में लगी हुई है। इसी कड़ी में फिजिक्स के सवाल लीक करने वाली मनीषा संजय हवलदार को अरेस्ट कर लिया है। मनीषा सेठ हीरालाल सर्फ प्रशाला पुणे में कार्य करती थीं। एनटीए ने इन्हें एक्सपर्ट के तौर पर पेपर कराने के लिए नियुक्त किया था। इस वजह से इनके पास फिजिक्स के सवाल का एक्सेस था। पहले से हुई गिरफ्तार मनीषा माथरे के साथ मिलकर सवाल लीक किए थे। जब इन सवालों को टेली किया गया तो ये सभी पेपर के थे।

नीट पेपर लीक मामले में कितनी हुई गिरफ्तारी

नीट पेपर लीक मामले में अभी तक सीबीआई 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, इनमें दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, लातूर और आहिल्यांगर शामिल है। मामला सामने आने के बाद जांच एजेंसी ने देश में कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान उन्हें कई आपत्तिजनक दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन मिले हैं, जिनकी जांच चल रही है।

CBI को जांच में क्या मिला?

सीबीआई ने 16 मई को पुणे में छापेमारी की, जहां से बॉटनी की शिक्षका मंधारे को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने जब मनीषा हवलदार की पड़ताल की तो पाया कि उन्होंने छात्रों को सवाल दिए थे, वह मुख्य परीक्षा पेपर से मेल खाते थे। पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद एनटीए ने 12 मई, 2026 को परीक्षा रद्द कर दी थी। यह एग्जाम 3 मई, 2026 को आयोजित की गई थी। अब यह परीक्षा फिर से 21 जून को होने वाली है।

CBI की अबतक की जांच में क्या?

फिलहाल सीबीआई की जांच जारी है और अब तक यह पता चला है कि प्रश्नपत्र लीक करने वाले वास्तविक स्त्रोत का पता लगा है। जांच में उन बिचौलियों की भी पहचान कर ली गई है, जिनके जरिए यह प्रश्न छात्रों तक पहुंचे थे।

Created On :   22 May 2026 9:57 PM IST

Tags

Next Story