Ajay Rai On PM Modi: पीएम मोदी को लेकर अजय राय ने दी प्रतिक्रिया तो भड़की बीजेपी, सीएम योगी ने कहा- 'अब देशवासियों से क्षमा मांगने लायक भी स्थिति नहीं...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय राय ने राज्य के महोबा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र भाषा का उपयोग किया है। इसके बाद से ही उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। लगातार प्रतिक्रियाओं का दौर देखने को मिल रहा है। उनके अपशब्द पर सीएम योगी के साथ बीजेपी के कई नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राय के बयान पर सीएम आदित्यनाथ योगी ने भी प्रधानमंत्री मोदी के बारे में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से की गई अभद्र टिप्पणी पर तीखा पलटवार किया है।
यह भी पढ़े -दूसरे पोस्टमार्टम से पहले समर्थ ने किया सरेंडर, पुलिस ने हिरासत में लिया, गिरीबाला के वकील ने छोड़ा केस
क्या बोले सीएम योगी?
सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि 'पीएम मोदी के विषय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती है। पूर्व में कांग्रेस के 'युवराज' भी अपने कुसंस्कार का परिचय दे चुके हैं। कांग्रेस अब हताशा, निराशा, कुंठा और मानसिक दिवालियेपन के शीर्ष स्तर पर पहुंच चुकी है। अब देश वासियों से क्षमा मांगने लायक भी स्थिति उनकी नहीं रही है।'
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विषय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती है। पूर्व में कांग्रेस के 'युवराज' भी अपने कुसंस्कार का परिचय दे चुके हैं।कांग्रेस अब हताशा,…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 22, 2026
इस पर पंकज चौधरी ने भी दिया तीखा बयान
पंकज चौधरी ने कहा है कि 'जब होने लगे अंत की आहट तो आने लगी शब्दों में गिरावट। देश के लोकप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अभद्र टिप्पणी कांग्रेस की बौखलाहट, निराशा और राजनीतिक दिवालियेपन को दर्शाती है। बीमार होने पर जिस प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक रूप से अजय राय जी के स्वस्थ होने की कामना की थी, आज उसी जनसेवक को ये अपशब्द कह रहे हैं। दुकान 'मोहब्बत' की और नीयत इतनी कड़वी? जब जनता के हित, विकास कार्यों और राष्ट्र निर्माण के मुद्दों पर बोलने के लिए कुछ नहीं बचता, तब कांग्रेस के नेता मर्यादा भूलकर व्यक्तिगत टिप्पणी और अमर्यादित भाषा का सहारा लेते हैं। देश की जागरूक जनता ऐसे अपमानजनक व्यवहार का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से अवश्य देगी।'
Created On :  
