Punjab Politics: 'राज्यसभा सीट से इस्तीफा क्यों नहीं दिया?' भाजपा में शामिल होने के बाद इस सवाल पर हरभजन सिंह ने क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें गद्दार कहने वाले लोगों से पूछना चाहिए कि राज्य की राज्यसभा सीट कितने में बेची थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कमेंट के जवाब में कहा कि वे यह बताएं कि किसको कितना चढ़ावा चढ़ाया गया था और किसने चढ़ाया। उन्होंने आगे किसी का नाम लिए बिना कहा कि एक राजनीतिक दल ने मेरे घर की दीवार पर गद्दार लिख दिया और पुतला भी जलाया। साथ ही कहा कि देश की जनता यह तय करेगी कि किसे याद किया जाए।
क्रिकेट की दुनिया से राजनीति मे कदम रखने वाले हरभजन सिंह ने कुछ ही दिन पहले आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें आप ने राज्यसभा भेजा था।
शख्स ने हरभजन से क्या पूछा सवाल?
एक्स पर देवेन्दर नाम के एक व्यक्ति ने हरभजन सिंह से पूछा था कि जिस नेता को आप दिन रात भला बुरा बोलते हो। लेकिन उनसे मिली मिली राज्यसभा सीट से इस्तीफा क्यों नहीं दिया? राज्य के 800 से ज्यादा किसान भाइकों की मौत की जिम्मेदार भाजपा में शामिल होने की कौन सी मजबूरी रही थी? शख्स ने यह भी पूछा कि आपके जमीर की कीमत कितनी लगाई अपने?
सवाल के जवाब में क्या कहा?
हरभजन सिंह ने इन सवालों के जवाब में कहा, "समय आने पर आपकी हर बात का जवाब दिया जाएगा। और मैं आपके किसी लीडर को गाली नहीं दी। अपनी जुबान क्यों गंदी करूं मैं। और मुझे गद्दार कहने वालों पहले अपने लोगों से पूछो पंजाब की राज्य सभा सीट कितने में बेची थी। अगर ना बताए तो मैं आपको बताऊंगा किसको कितना चढ़ावा गया था और किसकी तरफ से और कैसे किसको मंत्री संतरी बनाया गया पंजाब को लूटने के लिए और लाला को माल पहुंचाने के लिए। पंजाब को लूट खा गए।"
दूसरे यूजर्स ने क्या दिया जवाब?
एक दूसरे यूजर्स ने जवाब देते हुए सांसद से कहा, "दीदी राजनीतिक पार्टी ने ही मेरे घर के बाहर पुतला जलाया और गद्दार लिखा। कॉमन लोग तो ऐसे काम नहीं करते। किसने निर्देश दिए थे पार्टी के लोगों को यह सब काम करे।"
Created On :   22 May 2026 5:59 PM IST










