Bihar MLC Elections 2026: MLC चुनाव को लेकर NDA में सीट शेयरिंग का हुआ ऐलान, देखें किस पार्टी को कितनी सीटें मिली?

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर चर्चा जोरो पर है। भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर संभावित तस्वीर खुल कर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार NDA, BJP और JDU बराबर-बराबर सीटों पर लड़ सकते हैं। बीजेपी-3, जदयू-3 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार सकती है। वहीं LJP (आर) को 1, RLM को भी 1 सीट मिल सकती है। आपको बता दें, 28 जून 2026 को विधान परिषद की 9 सीटों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। संवैधानिक प्रकिया के तहत सही वक्त पर चुनाव कराना जरूरी है।
एनडीए में विधान परिषद चुनाव की नजदीकियों को देखते हुए जल्द ही औपचारिक ऐलान किया जाएगा। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। अगले महीने 28 जून तक विधान परिषद की 9 सीटें खाली हो रही हैं।
बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं। एक सदस्य को चुनने के लिए 25 विधायकों का समर्थन मिलना चाहिए। एनडीए 8 सीटें जीत सकता है जबकि एक सीट RJD के खाते में जा सकती है। MLC चुनाव को लेकर चुनाव आयोग जल्द अधिसूचना जारी कर सकता है। वहीं, एक सीट पर उपचुनाव होना है क्योंकि बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा की सदस्यता लेने के बाद विधान परिषद में इस्तीफा दिया था।
कुल 10 सीटों पर होंगे MLC चुनाव
इस प्रकार कुल 10 सीटें हो जाएंगी। जिन 10 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें फिलहाल 5 सीटें JDU के पास हैं। बीजेपी के पास 2 और आरजेडी के पास से दो सीटें हैं। जबकि एक सीट कांग्रेस के पास है।
Created On :   23 May 2026 1:24 AM IST










