Bihar Politics: 'मुझे लगता है कि पीएम मोदी को जितने भी...' प्रधानमंत्री की अपील पर खेसारी लाल ने दिए सुझाव

मुझे लगता है कि पीएम मोदी को जितने भी... प्रधानमंत्री की अपील पर खेसारी लाल ने दिए सुझाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की टिप्पणी सामने आई है। बिहार की राजधानी पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई के बीच प्रधानमंत्री ने बड़ा सुझाव दिया है।

डिजिटल डेस्क, पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की टिप्पणी सामने आई है। बिहार की राजधानी पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई के बीच प्रधानमंत्री ने बड़ा सुझाव दिया है। बता दें कि पीएम मोदी ने अपील करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की बचत करे, एक साल तक सोना नहीं खरीदें इसके साथ ही कई मुद्दों पर बात कही है।

PM मोदी की अपील पर खेसारी ने क्या कहा?

एयरपोर्ट में मीडिया ने खेसारी लाल यादव से पीएम मोदी की अपील को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा, "आम नागरिक होने के नाते मैं कहूंगा कि तीन-चार राज्यों में जो चुनाव हुआ उस समय भी वही महंगाई थी। उस समय भी बंद करना चाहिए था, लेकिन राजनीति है। मैं क्या बोल सकता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि जिसको बचाने के लिए वो कह रहे हैं वो लोग नहीं बचा पाएंगे। जो व्यक्ति आज गाड़ी से घूम रहा है वो कहीं न कहीं करोड़पति है। बचाने की जरूरत उनको है जिनके पास साइकिल की व्यवस्था नहीं है। परेशान केवल आम नागरिक है जिनके पास कोई व्यवस्था नहीं है।"

खेसारी ने दिए सुझाव

इस दौरान भोजपुरी एक्टर ने सुझाव देते हुए कहा, "मुझे लगता है कि पीएम मोदी को जितने भी उद्योगपति हैं, जितने भी बॉलीवुड के कलाकार हैं, सबसे कहना चाहिए कि अपना देश आर्थिक स्थिति में डूबा हुआ है। सब लोग चंदा करें। उसमें खेसारी लाल यादव भी हो सकता है, क्योंकि सबने जनता से कमाया है। जितने भी आर्टिस्ट और उद्योगपति हैं उनसे बोलना चाहिए कि देशहित में चंदा दें, ताकि गरीबों का भला हो सके। सब लोग सक्षम है। 100-100 करोड़ और 1000-1000 करोड़ के लोग हैं। अगर वो 10-10 करोड़, एक-एक करोड़ या 50-50 लाख रुपये भी दे दें तो अपने देशहित में यह सब चीजें महंगा करने से अच्छा है कि जिन लोगों ने भारत से कमाया है उनसे चंदा लेकर गरीबों तक पहुंचाया जाए।"

Created On :   22 May 2026 10:12 PM IST

Tags

Next Story