Politics News: 'पाकिस्तान से बातचीत के लिए लोगों को लोगों से करना...' RSS के महासचिव के बयान इस संगठन ने दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान से बातचीत के लिए लोगों को लोगों से करना... RSS के महासचिव के बयान इस संगठन ने दिया बड़ा बयान
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने हाल ही में एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए रास्ते खुलने चाहिए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने हाल ही में एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए रास्ते खुलने चाहिए। इसे लेकर संघ से जुड़े संगठन वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कहते हैं कि पाकिस्तान के लोग आखिरकार अपने इतिहास को समझेंगे और भारत में अपने 'पूर्वजों की जड़ों और परंपराओं' की तरफ वापस आ जाएंगे।

RSS के महासचिव के बयान का किया समर्थन

सत्येंद्र सिंह का कहना है कि आरसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले के इस बयान का समर्थन करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के साथ गतिरोध को तोड़ने के लिए लोगों से लोगों का संपर्क होने बहुत जरूरी है। साथ ही कहा कि इसके लिए एक मौका होना चाहिए, क्योंकि पड़ोसी देश के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व पर कोई विश्वास नहीं बचा है।

इतिहास को लेकर क्या कहा?

वनवासी कल्याण आश्रम के चीफ आगे कहते हैं, "देर-सवेर, मुस्लिम देश अपने इतिहास पर विचार करेगा और उसे अहसास होगा और एक बार जब वे अपने इतिहास पर ध्यान देंगे तो वे अनिवार्य रूप से अपनी पैतृक परंपराओं की ओर लौटेंगे।" उन्होंने यह भी कहा, "अब, यदि हम उन्हें उनकी जड़ों की ओर लौटने में सुविधा प्रदान करना चाहते हैं, तो हमें निश्चित रूप से उनके लिए एक रास्ता खुला रखना होगा।"

पाकिस्तान के भूभाग पर क्या बताया?

न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में होसबाले ने एक बयान दिया था, जिसको लेकर सत्येंद्र सिंह बताते हैं, "दत्तात्रेय जी की बात बिलकुल सही है, क्योंकि पाकिस्तान का भूभाग असल में हमारे भूभाग का ही एक हिस्सा है। पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्रों में, विशेषकर पहाड़ी इलाकों में, विभिन्न जनजातीय समुदायों के लोग निवास करते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "चाहे आज हो या कल, हर कोई आखिरकार अपनी परंपराओं की ओर लौट जाएगा। अगर हम दरवाजा पूरी तरह बंद कर दें, तो क्या इससे स्थायी कटाव नहीं पैदा हो जाएगा?"

Created On :   22 May 2026 11:31 PM IST

Tags

Next Story