विधानसभा सत्र: असम में बीजेपी विधायक रितु बरन सरमाह ने दिया बड़ा बयान, विधानसभा में परसो आएगा UCC बिल, पास कराएंगे

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम विधानसभा सत्र को शुरु हुए दो दिन हो गए है। आज बीजेपी विधायक रितु बरन सरमाह ने बड़ा बयान दिया है, बीजेपी विधायक ने UCC को लेकर विपक्ष के बयानों पर कहा किसी भी सार्वभौमिक राष्ट्र में एक ही कानून सब पर लागू होता है। यह सब बस गुमराह करने की बातें हैं, यह किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है। इसमें बस बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाया गया है, यह तो सबके लिए अच्छा है। इससे किसी धर्म का कोई संबंध नहीं है। यह बिल परसो आएगा और हम इसे पास कराएंगे।
16वीं असम विधानसभा का पहला सत्र 21 मई 2026 से संवैधानिक परम्परा और भाषाई समावेशिता पर जोर देने के साथ शुरू हुआ। दिसपुर स्थित विधानसभा में आयोजित हुआ यह चार दिवसीय सत्र 26 मई 2026 तक चलेगा। 16 वीं विधानसभा के इस सत्र के दौरान नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण और समितियों का गठन हो रहा है। सत्र के पहले दिन के दौरान नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण और पहले दिन की कार्यवाही की झलकियां देखने के लिए।
यह भी पढ़े -सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बोले- जंगलों को अतिक्रमण से मुक्त कराने और जीरो पोचिंग के लिए प्रतिबद्ध है असम सरकार
अस्थाई अध्यक्ष चंद्र मोहन पटवारी ने सदन की अध्यक्षता की तथा नव-निर्वाचित विधानसभा सदस्यों को शपथ दिलाई। सीएम हिमंता बिस्व सरमा के निवेदन पर एसटी विधायकों को उनकी मातृभाषा में शपथ दिलाई गई। एनडीए के बीजेपी कैंडिडेट रंजीत कुमार दास को निर्विरोध सदन का अध्यक्ष चुना गया। विधानसभा का सत्र 26 मई तक चलेगा। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सदन को सम्बोधित किया। हिमंता बिस्व सरमा ने सबसे पहले शपथ ली। इसके बाद मंत्रिमंडल के मंत्री अजंता नियोग, रामेश्वर तेली, चरण बोरो और अतुल बोरा ने शपथ ली। मंत्री चरण बोरो ने बोडो भाषा में शपथ ली। वरिष्ठ नेता बिस्वजीत डाइमरी ने संस्कृत भाषा में शपथ ली।
Created On :   22 May 2026 5:30 PM IST










