देश में बुनता जा रहा है वंदे भारत एक्सप्रेस का जाल, पांच नई वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद जानिए अब कितनी और कहां-कहां से चलेगी तेज रफ्तार मॉर्डन ट्रेन?

देश में बुनता जा रहा है वंदे भारत एक्सप्रेस का जाल, पांच नई वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद जानिए अब कितनी और कहां-कहां से चलेगी तेज रफ्तार मॉर्डन ट्रेन?
  • वंदे भारत ट्रेन का पहला रूट नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी है।
  • पीएम मोदी ने पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

डिजिटल डेस्क,भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का खास तोहफा दिया है। मंगलवार (27 जून) को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आए पीएम मोदी ने रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन से पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। अब देश में कुल 23 वंदे भारत एक्सप्रेस रफ्तार भरती दिखाई देंगी।

पीएम मोदी ने जिन पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई है उसमें से पहली वंदे भारत ट्रेन रानी कमलापति से जबलपुर तक चलेगी। दूसरी ट्रेन खजुराहो से भोपाल के रास्ते इंदौर जाएगी। तीसरी वंदे भारत ट्रेन गोवा के मडगांव से मुंबई तक चलेगी। चौथी ट्रेन धारवाड़ से बेंगलुरू के बीच चलेगी, जबकि पांचवी वंदे भारत ट्रेन झारखंड के हटिया से बिहार के पटना तक चलेगी।

इन स्टेशनों के बीच चल रही है वंदे भारत ट्रेन

नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत ट्रेन का यह पहला रूट नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी है, जो कि 759 किलोमीटर का सफर तय करती है।

नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटरा (जम्मू और कश्मीर)

यह वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन और माता वैष्णो देवी के कटरा चलती है। ट्रेन मंगलवार को छोड़कर बाकी छह दिन चलती है।

गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस

​यह वंदे भारत एक्सप्रेस गांधीनगर-मुंबई के बीच चलती है, जो 522 किलोमीटर की दूरी तय करती है। रविवार को छोड़कर यह ट्रेन छह दिन चलती है।

नई दिल्ली-अम्ब अन्दौरा हिमाचल प्रदेश

यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अम्ब अन्दौरा के बीच चलती है। जो शुक्रवार को छोड़कर बाकी छह दिन चलती है।

चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस​​

यह ट्रेन चेन्नई से मैसूर के बीच चलती है जो 401 किलोमीटर का सफर तय करती है। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर छह दिन चलती है।

नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

यह ट्रेन नागपुर और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बीच चलती है। ट्रेन शनिवार को छोड़कर बाकी छह दिन चलती है।

हावड़ा - न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस

ट्रेन हावड़ा जंक्शन से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलती है और 454 किलोमीटर का सफर सात घंटे और तीस मिनट में तय करती है।​​ यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर छह दिन चलती है।

सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस

​​यह ट्रेन तेलंगाना के सिकंदराबाद और आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के बीच रविवार को छोड़कर छह दिन चलती है।

मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस

यह ट्रेन सोलापुर और मुंबई के बीच चलती है और 6 घंटे का सफर तय करती है।

मुंबई- शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस

यह वंदे भारत ट्रेन मुंबई सीएसटी स्टेशन और साईनगर शिरडी के बीच चलती है। जो पांच घंटे और 20 मिनट में पूरा सफर तय करती है।

हजरत निजामुद्दीन-कमलापति स्टेशन वंदे भारत एक्सप्रेस

​​यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से कमलापति स्टेशन के बीच चलती है जो सात घंटे 45 मिनट में 700 किलोमीटर की दूरी तय करती है और शनिवार को छोड़कर छह दिन चलती है।

सिकंदराबाद- तिरूपति वंदे भारत एक्सप्रेस

यह ट्रेन सिकंदराबाद से तिरूपति स्टेशन के बीच चलती है जो 8 घंटे 30 मिनट में 660 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

चेन्नई- कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस

यह ट्रेन चेन्नई और कोयम्बटूर के बीच चलती है। जो 495 किलोमीटर का सफर तय करती है।

अजमेर- दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस

यह ट्रेन अजमेर से दिल्ली कैंट के बीच चलती है, जो पांच घंटे में 454 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

तिरुवनंतपुरम-कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस

तिरुवनंतपुरम को कासरगोड से जोड़ने वाली यह वंदे भारत ट्रेन केरल को पिछले महीने ही मिली है, जो गुरुवार को छोड़कर छह दिन चलती है।

पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

यह ट्रेन उड़ीसा के पुरी से हावड़ा तक का सफर तय करती और 6 घंटे 40 मिनट में 502 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

देहरादून-दिल्ली आनंद विहार टर्मिनस वंदे भारत एक्सप्रेस

यह उतराखंड की पहली वंदे भारत ट्रेन है जो दिल्ली को देहरादून से जोड़ती है।

गुवाहाटी- नई जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस

यह वंदे भारत ट्रेन गुवाहाटी से नई जलपाईगुड़ी के बीच चलती है जिसे 29 मई को लांच किया गया है।

रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत ट्रेन

इस वंदे भारत ट्रेन ट्रेन का संचालन भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से लेकर जबलपुर तक होगा

खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत ट्रेन

यह ट्रेन खजुराहो से भोपाल के रास्ते इंदौर तक चलेगी।

मुंबई-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस

यह ट्रेन गोवा के मडगांव से मुंबई के बीच चलेगी।

हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस

यह ट्रेन झारखंड के हटिया से बिहार के पटना के बीच चलेगी

धारवाड़- बेंगलुरू वंदे भारत एक्सप्रेस

यह ट्रेन धारवाड़ से बेंगलुरू के बीच चलेगी

Created On :   27 Jun 2023 12:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story