केतन अग्रवाल मर्डर केस पुलिस ने किया: महाराष्ट्र की पुणे पुलिस क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए चेतन चौधरी को लोहागढ़ किले ले गई, क्राइम स्थान पर आरोपी से की पूछताछ

डिजिटल डेस्क, भोपाल। महाराष्ट्र के केतन अग्रवाल हत्याकांड केस में पुणे ग्रामीण पुलिस आरोपी चेतन चौधरी को लोहागढ़ किले में क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन और गैट एनालिसिस के लिए ले गई है। पुणे पुलिस दूसरी आरोपी सिया गोयल के लिए क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन का काम पहले ही कर चुकी है।
यह भी पढ़े -केतन हत्याकांड 300 फीट गहरी खाई में फेंका गया फाइबर डमी, पुलिस ने लोहागढ़ किले पर दोबारा बनाया क्राइम सीन
पुणे ग्रामीण के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस शुभम कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हम चेतन चौधरी को वारदात स्थल पर ले गए और उसने हमें उस दिन हुई घटनाओं के क्रम के बारे में बताया, जांच आगे चल रही है।
क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन के दौरान पुलिस केतन का डमी भी ले गई। पुलिस ने डमी को केतन के वजन के हिसाब से तैयार किया गया था।
Created On :   1 July 2026 1:47 PM IST














