मौसम अपडेट: देश के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ी इलाकों पर तेज बारिश, जानें कैसा रहने वाला है देश का मौसम?

- देश में लगातार बारिश का कहर है जारी
- मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
- देश के अधिकांश राज्यों में झमाझम बारिश
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में मानसून का दौर शुरू हो गया है। अधिकांश राज्यों में भारी बारिश हो रही है और नदियां नाले उफान पर हैं। इससे लोगों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 जुलाई में फिर से बारिश होनी शुरू होने वाली है। इससे आम जनजीवन भी प्रभावित होगा। मौसम विभाग ने देश के अधिकांश राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उसमें बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल कर्नाटक, तमिल नाडु और हिमाचल प्रदेश जैसे कई अन्य राज्य शामिल हैं।
दिल्ली में हल्की बूंदा-बांदी
दिल्ली में आज बादल छाए रहने वाले हैं। साथ ही हल्की बूंदा बांदी देखने को मिल सकती है। वहीं, तापमान के बारे में जानें तो, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। लेकिन एक दिन के बाद वापस से भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
यूपी-बिहार में कैसा रहने वाला है मौसम?
बात करें यूपी और बिहार के मौसम की तो, यूपी में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मानसून फिर तेजी पकड़ेगा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। जिसमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, संभल, अलीगढ़, संभल, एटा, मथुरा, महामायानगर, पीलीभीत, खेरी, आगरा, बहराइच, बलरामपुर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, मऊ और बलिया के अलावा अन्य जिले शामिल हैं।
वहीं बिहार के बारे में जानें तो, बिहार में आज फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना भी है। इसके अलावा राज्य के अधिकांश राज्यों में गरज और चमक के साथ तेज बारिश होगी। जिसमें चंपारण, मुजफ्फरपुर,सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, समस्तीपुर, वैशाली, सिवान, सारण के अलावा कई और जिले भी शामिल हैं।
पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश
पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी है। 20 से लेकर आने वाले दो चार दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगा। जिसमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश जिले शामिल हैं। उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही लोगों के लिए चेतावनी जारी की है।
मध्य प्रदेश, बंगाल और झारखंड में मौसम का हाल
आने वाले दो चार दिनों के समय मध्य प्रेदश, पश्चिम बंगाल, झारखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश का अलर्ट जरी किया गया है।
दक्षिण भारत में भारी बारिश
20 से 25 जुलाई के दौरान केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी से भी बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिसमें, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना जैसे कई राज्य शामिल हैं।
नॉर्थ ईस्ट में भी भारी बारिश का दौर जारी
20-21 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में भारी बारिश का सिलसिला जारी होने वाला है। मौसम विभाग की तरफ से भी अलर्ट जारी किया गया है।
Created On :   20 July 2025 12:36 PM IST