Olympian Wrestler Vinesh Phogat: विनेश फोगाट ने BJP लीडर बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, सोशल मीडिया पर साझा किया भावुक वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व चीफ और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के मामले के आरोप लगे हैं। ये आरोप ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट ने लगाए हैं। उन्होंने अपनी बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करते हुए कहा है कि वो उन छह महिला खिलाड़ियों में शामिल है, जिन्होंने उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। बताते चलें कि ये आरोप उन्होंने 2023 के शुरुआत के महिने में लगाए थे, जिसके लिए नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद से पहले बार उन्होंने अपनी बात दुनिया के सामने रखी है।
यह भी पढ़े -'अगर कोई अप्रिय घटना होती है...' विनेश ने गोंडा रैंकिंग इवेंट को लेकर सुरक्षा और पक्षपात की चिंताओं को उठाया
क्यों सार्वजनिक तौर पर उजागर किया नाम?
विनेश फोगाट ने रविवार (3 मई) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह अभी तक अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहती थीं, क्योंकि यह मामला अदालत में चल रहा है। साथ ही कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार पीड़ितों की पहचान उजागर नहीं होने की बात कही गई है। लेकिन मौजूदा समय में हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि उनकी वापसी में आ रही बाधाएं उत्पन्न हो रही है। इस वजह से उन्हें मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा है।
निष्पक्ष चयन की संभावना कम
सोशल मीडिया पर साझा किए वीडियो में उन्होंने सीधे तौर पर डब्ल्यूएफआई पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि 2026 एशियन गेम्स से पहले होने वाले ट्रायल्स को जानबूझकर उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित किया जा रहा है। इसे बृजभूषण का गढ़ माना जाता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन एक निजी कॉलेज में हो रहा है, इस वजह से निष्पक्ष चयन की संभावन बेहद की कम हो जाती है।
संघ के कामकाज में प्रभाव
विनेश फोगाट का आगे कहना है, "मैं खुद उन छह पीड़ितों में से एक हूं, जिन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी और जिनकी गवाही अभी चल रही है। ऐसे माहौल में किसी खिलाड़ी के लिए पूरी क्षमता से प्रदर्शन करना बेहद मुश्किल है।" उन्होंने आगे यह भी आरोप लगाए हैं कि भले ही वो (बृजभूषण) आधिकारिक पद पर नहीं है, लेकिन संघ के कामकाज पर उनका प्रभाव अभी भी कम नहीं हुआ है। साथ ही बताया कि मैचों में रेफरी कौन होगा और किसे कितने नंबर मिलना चाहिए, ये सब उनके करीबी लोगों का काम होगा।
कब का है ये मामला?
यह पूरा मामला 2023 में सामने आया था। इस दौरान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया जैसे बड़े पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर जनवरी, 2023 में लंबे समय तक धरना दिया था। उस दौरान पुलिस की कार्रवाई पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचन भी हुई थी। इतना ही नहीं इस मामले में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भी चिंता जाहिर की थी।
Created On :   3 May 2026 5:51 PM IST









