Earthquake In Himachal: हिमाचल प्रदेश में भूकंप के तेज झटकों से फैली दहशत, रिक्टर स्केल पर 4.3 करीब रही तीव्रता

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के तेज झटकों से फैली दहशत, रिक्टर स्केल पर 4.3 करीब रही तीव्रता
हिमाचर प्रदेश में शुक्रवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 के करीब दर्ज की गई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचर प्रदेश में शुक्रवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 के करीब दर्ज की गई। वहीं, भूकंप का केंद्र धर्मशाला से करीब 18 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। यह झटके शुक्रवार रात 10.04 बजे महसूस किए गए हैं। इसके बाद लोगों के बीच काफी दहशत फैल गई थी। चंबा, कांगड़ा, धर्मशाला, कुल्लू, शिमला से लेकर करीब सभी जिलों और आसपास के क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं।

हिमाचल प्रदेश में महसूस किए गए भूंकप के झटके

बता दें, यह क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है। ये क्षेत्र राज्य के कई जिले भूकंप के उच्च खतरे वाले जोन-5 में आते हैं। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों और इमारत से बाहर निकल गए। फिलहाल, किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सभी संबंधित एजेंसियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

मालूम हो कि, इससे पहले भी धर्मशाला और आसपास के इलाकों में समय-समय पर हल्के और मध्यम तीव्रता के भूकंप दर्ज किए जा चुके हैं। भूकंप के जोरदार झटका हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में दर्ज किए जा चुके हैं।

चंबा जिले में आए भूकंप के झटके

बता दें, हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार (05 जून) रात 10.04.37 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 दर्ज की गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र चंबा जिले में 32.289 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.434 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था और इसकी गहराई जमीन से मात्र 5 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।

वहीं, प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर यकिन ना करने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से संपर्क करने का अनुरोध किया है।

Created On :   5 Jun 2026 11:22 PM IST

Tags

Next Story