- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- गलत वेतन निर्धारण के हल के लिए छह...
MP News: गलत वेतन निर्धारण के हल के लिए छह महीने तक सभी विभागों को चलाना होगा विशेष अभियान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में नियुक्त कार्यभारित तथा आकस्मिकता से वेतन पाने वाले शासकीय सेवकों के वेतन निर्धारण में अनेक त्रुटियां हुई हैं तथा अब इनके निवारण के लिये सभी विभागों को अगले छह माह तक विशेष अभियाल चलाा होगा। इसके निर्देश राज्य के वित्त विभाग ने सभी अन्य विभागों को जारी कर दिये हैं।
निर्देश में कहा गया है कि समस्त विभाग आगामी 6 माह की अवधि में सेवानिवृत्त होने वाले समस्त शासकीय सेवकों के सेवा-अभिलेखों एवं वेतन निर्धारण की सूक्ष्म जांच हेतु एक विशेष अभियान संचालित करें। निर्देश में बताया गया है कि कई विभागों में कार्यभारित तथा आकस्मिकता से वेतन पाने वाले शासकीय सेवकों के संबंध में विभागीय सेवा भर्ती नियमों के प्रावधानों के विपरीत जाकर लोक सेवकों को त्रुटिपूर्ण उच्चतर वेतनमान स्वीकृत कर दिए गए।
ऐसे अनेक प्रकरणों में समय पर संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा से वेतनमान का अनुमोदन / सत्यापन नहीं कराया गया। विधिक जटिलताओं एवं अपीलों में अत्यधिक विलंब के कारण अंतत: न्यायालयों द्वारा कर्मियों के पक्ष में आदेश पारित किए गए हैं। इन प्रशासनिक एवं वित्तीय विसंगतियों की पुनरावृत्ति को रोकने हेतु वित्त विभाग द्वारा पूर्व में वसूली राशि के संबंध में परिपत्र तथा ब्याज राशि के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
Created On :   5 Jun 2026 11:07 PM IST












