MP News: भाजपा ने रजनीश और तरुण चुग को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

भाजपा ने रजनीश और तरुण चुग को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए मप्र से 2 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिया। रजनीश अग्रवाल और तरुण चुग को उम्मीदवार बनाया गया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए मप्र से 2 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिया। गुरुवार को मप्र से रजनीश अग्रवाल और तरुण चुग को उम्मीदवार बनाया गया है। ज्ञात हो कि 12 राज्यों की 26 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। इसी दिन रिजल्ट भी जारी होगा। भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और संगठनात्मक नेता रजनीश अग्रवाल को मप्र से उम्मीदवार बनाया है। तरुण चुग राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय रहते हैं, जबकि लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले रजनीश को भी राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है।

तरुण चुग मूल रूप से पंजाब के अमृतसर के है। वे राष्ट्रीय महासचिव है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तेलंगाना के प्रभारी के तौर पर काम किया है। वे आरएसएस और भाजपा संगठन में सक्रिय हैं। 2023 में उन्हें दूसरी बार राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था। जबकि रजनीश अग्रवाल मप्र भाजपा के प्रदेश सचिव हैं। वे पर्दे के पीछे रहकर काम करते हैं। संगठन में बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति के रूप में काम करते हैं। रजनीश लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय हैं और प्रदेश में कई जिम्मेदारियां निभा चुके।

कांग्रेस में मंथन जारी

जबकि मप्र में कांग्रेस की एक सीट पर दिग्विजय सिंह राज्यसभा चुनाव लड़ने से मना कर चुका हैं। अब इस सीट के लिए उम्मीदवार के लिए दिल्ली में कांग्रेस पार्टी नेताओं के बीच मंथन चल रहा है। बताया जा रहा है कि 2-3 दिन में कांग्रेस भी अपना उम्मीदवार घोषित कर देगी।

Created On :   5 Jun 2026 11:13 PM IST

Tags

Next Story