- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- प्रदेश की 230 विधानसभा क्षेत्रों...
MP News: प्रदेश की 230 विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगी मजरा टोला सड़कें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य की 230 विधानसभाओं के क्षेत्र में मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना के तहत सड़कें बनाई जायेंगी तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 किलोमीटर सड़कें इस योजना के तहत बनेंगी। इसके लिये राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग कें अंतर्गत कार्यरत मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के प्रमुख अभियंता एमएल डावर द्वारा अपने सभी महाप्रबंधकों के निर्देश जारी कर प्रस्ताव भेजने के लिये कहा है। ये प्रस्ताव समवेज पोर्टल के माध्यम से भेजने होंगे।
उल्लेखनीय है कि पहले प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 20 किलोमीटर सड़कें इस योजना के तहत बननी थीं लेकिन अब उपलब्ध बजट के अनुसार 10 किमी सड़कें बनाने का प्रस्ताव देने के लिये कहा गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि जिन सड़कों की लागत राशि 70 लाख रुपये प्रति किमी से अधिक हो, उसका कारण तकनीकी प्रतिवेदन में अंकित किया जाये।
Created On :   5 Jun 2026 10:32 PM IST












