Delhi Fire Accident: विवेक विहार की बहुमंजिला इमारत में लगी भयानक आग, 9 लोगों के शव बरामद, बचाव अभियान जारी

विवेक विहार की बहुमंजिला इमारत में लगी भयानक आग, 9 लोगों के शव बरामद, बचाव अभियान जारी
  • दिल्ली के विवेक विहार स्थित एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां विवेक विहार स्थित एक बहुमंजिला इमारत में आग लगी है। हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत की सूचना मिली है। वहीं, कुछ लोग घायल हुए हैं जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान में जुट गई। फिलहाल लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

यह भी पढ़े -क्या सपा ज्वाइन करने जा रहे BJP के फायर ब्रांड नेता बृजभूषण शरण सिंह? पार्टी से नाराजगी की अटकलों पर बेटे प्रतीक भूषण ने तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़े -खुदीराम अनुशीलन स्ट्रॉन्गरूम के बाहर BJP-TMC के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, टीएमसी ने चुनाव आयोग से की शिकायत

घायलों का इलाज जारी

शुरुआती जांच में पता चला है कि आग लगने की इस घटना में 9 लोगों की जान चली गई है। आग दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर बने फ्लैटों में लगी थी। बचाव और आग बुझाने के काम के दौरान इमारत से 10-15 लोगों को बचाया गया इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई थीं। घायलों को इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी दिल्ली पुलिस की ओर से साझा की गई है।

मौके पर मौजूद 12 दमकल गाड़ियां

फायर कर्मी ने बताया कि फायर क्रंट्रोल रूम को रविवार तड़के लगभग 3:47 बजे हादसे की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही DDMA के कर्मचारी, ट्रैफिक अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौजूद हैं। इसी के साथ, 12 दमकल गाड़ियां भी मौके पर हैं।

क्या है हादसे की वजह?

लोकल म्युनिसिपल काउंसलर पंकज लूथरा ने बताया कि सूचना मिलते ही मैं तुरंत मौके पर पहुंचा। वहां पहुंचने के बाद मैं सीधे ऊपर चला गया। मैं अभी ऊपर की मंजिलों से नीचे आया हूं। दूसरी मंजिल के पीछे की तरफ पांच लाशें मिलीं। एक और लाश पीछे की तरफ मिली, और तीन लाशें ऊपर की मंजिल पर मिलीं। अभी पहचान नहीं हो पा रही है। हम अभी और जांच कर रहे हैं, लेकिन जब तक DNA टेस्टिंग नहीं हो जाती, हम मरने वालों का जेंडर पता नहीं कर पाएंगे। कुल 9 लाशें मिलने की पुष्टि हो चुकी है। हम अभी भी दूसरों की जांच कर रहे हैं। लोग इसे शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं लेकिन अभी तक घटना का सही कारण ऑफिशियली कन्फर्म नहीं हुआ है।

AC में धमका होने से हुई दुर्घटना?

BJP विधायक संजय गोयल ने कहा कि यह एक बहुत ही दुखद घटना है। यह घटना विवेक विहार के ब्लॉक B में स्थित एक बिल्डिंग में हुई। इस बिल्डिंग में 8 फ्लैट हैं। शॉर्ट सर्किट की वजह से, सुबह करीब 3:45 बजे आग लगी और बिल्डिंग की चारों मंजिलों तक फैल गई। क्योंकि कुछ लोग ताला नहीं खोल पाए इसलिए उनकी जान चली गई। शवों को पहचान के लिए GTB अस्पताल की मोर्चरी में ले जाया जा रहा है। कुछ शव तो कंकाल में बदल चुके हैं, उनकी पहचान DNA सैंपलिंग के जरिए की जाएगी। पुलिस ने शवों की पहचान के लिए उनकी तस्वीरें ले ली हैं। इस घटना के पीछे मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है हालांकि, कुछ लोग कह रहे हैं कि यह AC में धमाके की वजह से हुआ।

यह भी पढ़े -बंगाल में हो गया बड़ा खेला..प्रचंड बहुमत के साथ बन रही बीजेपी सरकार, टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल में TMC को मिल रहीं महज इतनी सीटें

Created On :   3 May 2026 9:25 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story