Flash Flood in Assam: असम की डिकारी नदी का अचानक बढ़ जलस्तर, 15 से ज्यादा लोग टापू में फंसे, इतने लोगों की बचाई जान

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम के धेमारी जिले के इलाके में लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से जोनाई की डिकारी नदी का अचानक स्तर बढ़ गया है। इससे इलाके में भीषण तबाही हुई है। फ्लैश फ्लड के कारण लोगों का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गए है। बताया जा रहा है कि 15 से ज्यादा लोग नदी के बीच स्थित एक चार (रेतीले टापू) पर फंस हुए हैं।
यह भी पढ़े -बारिश में अगर आपके भी मसालों और बिस्किट में भी आ जाती है सीलन, तो इस एक चीज का करें इस्तेमाल
15 से ज्यादा लोग फंसे
डिकरी नदी का पानी रविवार को सुबह से अचानक बढ़ने लगा। इसके चलते तेलाम के कोराइबाड़ी चार को चारों और से बाढ़ के पानी ने घेर लिया, जहां पर 15 से ज्यादा लोग सुबह से ही फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग 100 मवेशी भी वहां पर फंस गए हैं। लगातार बढ़ते हुए जलस्तर की वजह से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना मुश्किल हो गया है।
सुरक्षित स्थान पर पहुंचे कई लोग
नदी के उफान होने से कई निचले इलाकों, रिहायशी बस्तियों, सड़कों और कृषि भूमि में पानी घुस गया है। साथ ही कई गांवों का संपर्क भी टूट गया है, जबकि कई लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए हैं। फ्लैश फ्लड के समय एक रिसॉर्ट का एक दंपति मालिक पानी में फंस गया था, लेकिन तेज बहाव के चलते भी स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ की टीम ने मदद की और उन्हें सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया। उनके अलावा एक सड़क के किनारे स्थित एक ढाबे में फंसे हुए चार लोगों को सफलतापूर्वक बचा लिया है।
यह भी पढ़े -तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना; नीलगिरी, थेनी और डिंडीगुल के लिए अलर्ट जारी
अधिकारी ने फ्लैश फ्लड पर क्या कहा?
एक अधिकारी ने कहा, "अचानक आई फ्लैश फ्लड में एक रिसॉर्ट चला रहा दंपति फंस गया था। तेज बहाव और तेजी से बढ़ते जलस्तर के कारण उनके पास पहुंचने में काफी कठिनाई हुई। हमने तुरंत पाडीघाट स्थित एसडीआरएफ टीम को सूचना दी। स्थानीय लोगों के सहयोग से आखिरकार दंपति को सुरक्षित बचा लिया गया। दूसरी जगह एक ढाबे में चार लोग फंस गए थे, जिन्हें भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।"
Created On :   29 Jun 2026 1:51 AM IST












