आपके सभी बिगड़े काम बना देंगे ये फेंगशुई के आसान 5 उपाय...

According to Feng Shui, use these easy tips for positive energy
आपके सभी बिगड़े काम बना देंगे ये फेंगशुई के आसान 5 उपाय...
आपके सभी बिगड़े काम बना देंगे ये फेंगशुई के आसान 5 उपाय...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समय के साथ फेंगशुई का चलन काफी बढ़ गया है। धन, समृद्धि, सफलता, जाॅब हर चीज के लिए लोग फेंगशुई के आसान टिप्स आजमाने से पीछे नही हैं। जाे इस पर विश्वास करते हैं वह अनेक टोटके भी अाजमाते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीके बताने जा रहे हैं जो आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाने में मदद करेगा...


1. दो विपरीत स्वभाग की वस्तुओं को कभी भी साथ नहीं रखना चाहिए। अर्थात गरम चीज को ठंडी से सदैव ही दूर रखें। जैसे फ्रिज के ऊपर माइक्रोवेव, टोस्टर या ओवन कभी भी ना रखें। 

 

2. आपने देखा होगा कि अलमीरा में आमतौर पर आइना लगा होता है। इसे धन के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन यदि आप अपना पैसा या डेली आमदानी किसी दूसरे स्थान पर लगाते हैं तो वहां भी आइना लगाया जा सकता है। फिर चाहे वह बाॅक्स हो या तिजोरी, ऐसा कहा जाता है कि इससे धन दोगुना होता है। 

 

3. टेबल के ऊपर या जिस भी स्थान पर आप अपने आॅफिस का काम या पढ़ाई करने बैठते हैं वहां डायमंड क्रिस्टल इस तरह से लटकाएं कि वह नकारात्मक प्रभाव ना डाल सके, बल्कि उसकी पाॅजिटिव एनर्जी आपको निर्णय लेने में मदद करे। 

 

4. जिस जगह पर भी आप अपना काम करते हैं वहां घोड़े का चित्र बनाएं या फिर किसी ऐसे चित्र को लगाएं जो स्फुर्ति से भरपूर और जीवन में उमंग लेकर आता है। इससे आपको भी जीवन के प्रति पाॅजिटिव चलने का संदेश मिलेगा, और आप सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

 

5. फेंगशुई के अनुसार फिश के चित्र बेडरूम या हाॅल में लगाना भी अच्छा माना गया है। ऐसा करने से मन शांत होता और पाॅजिटिव एनर्जी आती है। यदि आप एक्वेरियम नही रख सकते हो फिश की पेंटिंग लगाई जा सकती है। इसका भी पाॅजिटिव रिजल्ट ही मिलता है।
 

 

Created On :   11 Nov 2017 6:07 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story