Asus ने पेश किया दुनिया का पहला दो स्क्रीन वाला Laptop, जानें फीचर्स

Asus ने पेश किया दुनिया का पहला दो स्क्रीन वाला Laptop, जानें फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर की टेक्नोलॉजी दिग्गज कंपनियां अपने प्रोडक्ट को लेटेस्ट फीचर्स और नई तकनीक के साथ पेश करने में लगी हैं। नए इनोवेशन के साथ साल 2018 के अंत में चीनी कंपनी Vivo ने अपना डुअल स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च किया था। डुअल स्क्रीन अब आपको लैपटॉप में भी देखने को मिलेगी। दरअसल ताइवान की टेक्नोलॉजी कंपनी Asus ने दुनिया का पहला दो स्क्रीन वाला लैपटॉप लॉन्च कर दिया है।  

वजन 2.5 किलोग्राम
डुअल स्क्रीन वाले इस लैपटॉप में कंपनी ने की बोर्ड के स्थान पर भी स्क्रीन दी है। इस लैपटॉप को Asus ZenBook Pro Duo नाम दिया है। इस लैपटॉप का वजन 2.5 किलोग्राम है। इसे कंपनी ने कंप्यूटेक्ट 2019 कॉन्फ्रेंस में पेश किया है। भारत में इस लैपटॉप को कब तक लॉन्च किया जाएगा, फिलहाल ​कंपनी ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि इस लैपटॉप को भारत में इसी साल के आखिरी क्वार्टर में लॉन्च किया जा सकता है।

ये प्रोडक्ट्स भी किए लॉन्च
कंप्यूटेक्ट 2019 कॉन्फ्रेंस में कंपनी ने ZenBook 30 एडिशन, ZenBook 13, ZenBook 14 और ZenBook 15 लैपटॉप भी लॉन्च किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में डुअल स्क्रीन वाला लैपटॉप है। कीबोर्ड की जगह पर दी गई दूसरी स्क्रीन आधे हिस्से में दी गई है, जो कि एक एज से दूसरे एज तक है। ये दोनों स्क्रीन 4K (चार हजार) रेजोल्यूशन को सपोर्ट करती है। 

नैनो बेजल
इस लैपटॉप में 15.6 इंच की 4K UHD OLED HDR सपोर्टिंग टच स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। जिससे यूजर्स किसी भी विंडो को सेकेंड स्क्रीन में भी ड्रैग कर सकते हैं। इसकी मेनस्क्रीन में नैनो बेजल दिए हैं, जिससे यूजर को फुल व्यू एक्सपीरियंस मिलता है। 

एलेक्सा वॉइस सपोर्ट
इस लैपटॉप में नंबर पैड डायल फंक्शन भी दिया गया है। साथ ही लैपटॉप कीबोर्ड में पाम रेस्ट भी दिया गया है, जिसे टाइपिंग करने में आसानी रहती है। यह लैपटॉप एलेक्सा वॉइस सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 9th जनरेशन इंटेल कोर i7 (9750H) या i9 (9980HK) प्रोसेसर दिया जा सकता है। 

नहीं मिलेगा एसडी कार्ड का सपोर्ट
Asus ZenBook Pro Duo में लेटेस्ट गेमिंग-ग्रेड एनवीडिया जीफोर्स RTX 2060 ग्राफिक्स और ब्लिस्टरिंग फास्ट स्टोरेज दिया है। हालांकि लैपटॉप में कोई एसडी कार्ड सपोर्ट नहीं दिया गया है। इस लैपटॉप में 32GB DDR4 रैम दी जाएगी। 

Created On :   29 May 2019 5:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story