मुंबई पब हादसे पर हेमा मालिनी बोलीं- शहर में अधिक आबादी से हुआ हादसा

BJP MP and actress hema malini comment on kamla mills compound fire mumbai
मुंबई पब हादसे पर हेमा मालिनी बोलीं- शहर में अधिक आबादी से हुआ हादसा
मुंबई पब हादसे पर हेमा मालिनी बोलीं- शहर में अधिक आबादी से हुआ हादसा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई के लोअर परेल इलाके के एक पब में लगी भीषण आग की चपेट में आने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह घटना गुरुवार देर रात हुई। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यह मामला लोकसभा से लेकर राष्ट्रपति तक पहुंच गया है। मामले में कार्रवाई करते हुए बीएमसी के 5 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसी बीच मामले को लेकर BJP सासंद हेमा मालिनी ने एक विवादित बयान देकर खलबली मचा दी है। इस हादसे पर शोक संवेदना व्यक्त करने की बजाय हेमा मालिनी ने सुझाव दिया है कि बड़े शहरों में कितने लोग रहेंगे, इसकी सीमा तय की जानी चाहिए।

फिलहाल पब में आग कैसे लगी इसकी असल वजह तो पता नहीं चल पाई है। मगर बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी और BJP सासंद ने वजह बताते हुए कहा कि मुंबई शहर में अधिक आबादी है, इसलिए पब में आग लगी है। पत्रकारों से बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा, "यह ऐसा मामला नहीं है कि पुलिस अपना काम नहीं कर रही। उसने बहुत अच्छा काम किया, लेकिन आबादी बहुत अधिक है। बॉम्बे जहां खत्म होता है, वहां से दूसरा शहर शुरू होना चाहिए, लेकिन इस शहर का लगातार विस्तार हो रहा है।

BJP सांसद ने कहा, "हर शहर में एक निश्चित आबादी ही रहनी चाहिए। इसके बाद अधिक लोगों को बसने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इसके बाद लोगों को किसी नए शहर में जाना चाहिए।" हेमा मालिनी के इस बयान के आते ही सोशल मीडिया पर उनकी तीखी निंदा की जा रही है। सोशल मीडिया पर लोगों ने हेमा मालिनी के इस बयान को बेहद असंवेदनशील करार दिया। कुछ लोगों ने तो उनके इस बयान को मुंबई के बाशिंदों का अपमान करार दिया।

गौरतलब है कि मुंबई के लोअर परेल इलाके में स्थित सेनापति बापट मार्ग पर एक चार मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल में आग लगने से यह हादसा हुआ। इनमें से ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने के चलते हुई। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से ही लगी होगी। पब के मालिक के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या (IPC की धारा 304) के तहत FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

Created On :   29 Dec 2017 12:13 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story