भाजपा नगराध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला

Deadly attack on the brother of BJP Municipal Commissioner
भाजपा नगराध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला
भाजपा नगराध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला


निज संवाददाता, जबलपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बर्न कंपनी के पास रात साढ़े 9 बजे के करीब बाइक से घर लौट रहे भाजपा नगराध्यक्ष जीएस ठाकुर के भाई पर हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलवरों की संख्या आधा दर्जन से अधिक बताई जा रही है। उधर हमले के बाद सड़क पर राहगीरोंं की भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ में हमलावरों की रिवॉल्वर वहीं गिर गयी। हमले में गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए जामदार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।     सूत्रों के अनुसार भाजपा नेता के भाई सुरेंद्र सिंह ठाकुर करीब 46 वर्षीय जेल लाइन के पीछे की ओर बने पुलिस क्वार्टर के पास रहते हैं। वे रात साढ़े 9 बजे के करीब अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। बर्न कंपनी के पास हमलावर घात लगाए बैठे थे और जैसे ही वे निकले हमलावरों ने चाकू व तलवार से उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों की संख्या 6 से अधिक थी। राहगीरों की भीड़ जमा होने पर हमलावरों में भगदड़ मच गयी। लोगों ने तत्काल डायल 100 व पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची और घायल सुरेंद्र सिंह को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया। जानकारों के अनुसार घटनास्थल से एक रिवॉल्वर बरामद की गयी है जो कि हमलावरों की  बताई जा रही है। जानकारी लगने पर अस्पताल में देर रात तक भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। उधर घटना के कारणों का पता लगाने पुलिस जाँच में जुटी हुई है।

Created On :   13 Dec 2019 8:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story