झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज!

Election commission of india announce schedule for jharkhand assembly election
झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज!
झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज!

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज हो सकता है। चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की घोषणा कर सकता है। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। इससे पहले नई सरकार का गठन होगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही झारखंड में चुनाव आचार सहिंता लागू हो जाएगी। 

 

राजनीतिक समीकरण

राज्य में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 37 सीटों पर कब्जा किया था। वहीं उसकी सहयोगी पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन ने 5 सीटें जीती थी। जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा 19 सीटें, कांग्रेस 7 सीटें और झारखंड विकास मोर्चा ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी।  

 

Created On :   1 Nov 2019 8:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story