पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह के पुत्र की हत्या करने वाले चार आरोपियों को उम्र कैद

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह के पुत्र की हत्या करने वाले चार आरोपियों को उम्र कैद

डिजिटल डेस्क जबलपुर । जिला अदालत ने बरगी की पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह के पुत्र नितिन सिंह उर्फ नित्तू की हत्या के आरोप में चार आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश इंदिरा सिंह ने मुख्य आरोपी दुर्गेश सिंह पिता बेनी सिंह पर 12 हजार रुपए और देवेन्द्र सिंह पिता मुन्ना सिंह, सुरजीत सिंह और गोपाल सिंह पर 8-8 हजार रुपए अर्थदंड लगाया है। इस मामले में हत्या के लिए लायसेंसी बंदूक देने वाले देवी सिंह को 6 माह का कारावास और 2 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया गया है। न्यायालय ने राघवेन्द्र सिंह दुर्गेश सिंह पिता ओमकार सिंह, देवेन्द्र सिंह पिता नीलम लोधी, धर्मेन्द्र सिंह, लेखराम और बेनीसिंह को दोषमुक्त कर दिया है। प्रकरण के विचारण के दौरान रतन सिंह की मृत्यु हो गई थी। 
अभियोजन के अनुसार बरगी की पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह के पुत्र और मातनपुर निवासी नितिन सिंह उर्फ नित्तू की गांव में ही रहने वाले दुर्गेश सिंह पिता बेनी सिंह के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। 17 मई 2011 को रात 12.30 बजे दुर्गेश सिंह पिता बेनी सिंह ने देवेन्द्र सिंह पिता मुन्ना सिंह, सुरजीत सिंह, गोपाल सिंह, देवी सिंह, राघवेन्द्र सिंह, दुर्गेश सिंह पिता नीलम लोधी, धर्मेन्द्र सिंह, लेखराम, बेनी सिंह और रतन सिंह ने  नितिन सिंह उर्फ नित्तू पर हमला कर दिया। आरोपियों ने नितिन सिंह को लायसेंसी बंदूक से गोली मारी और धारदार हथियार और बेसबॉल के डंडों से हमला किया। हमले में नितिन सिंह की मौत हो गई। बेलखेड़ा पुलिस ने इस मामले में धारा 302, 147, 148, 149 और 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया। 
17 गवाहों के बयान के आधार पर सजा 
अतिरिक्त लोक अभियोजक कुक्कू दत्त ने बताया कि इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 17 गवाह पेश किए गए। गवाहों का परीक्षण और प्रतिपरिक्षण करने के बाद न्यायालय ने चार आरोपियों को उम्र कैद और एक आरोपी को 6 माह की सजा सुनाई गई है। न्यायालय ने 6 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है।

Created On :   10 Sep 2019 8:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story