IPL AUCTION : वरुण, उनादकट बिके सबसे महंगे, यहां पढ़ें पूरा लेखा-जोखा

IPL AUCTION 2019: Auction of 350 players in Jaipur for 12th edition of IPL today
IPL AUCTION : वरुण, उनादकट बिके सबसे महंगे, यहां पढ़ें पूरा लेखा-जोखा
IPL AUCTION : वरुण, उनादकट बिके सबसे महंगे, यहां पढ़ें पूरा लेखा-जोखा
हाईलाइट
  • 2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों में एक भी भारतीय शामिल नहीं

डिजिटल डेस्क, जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के लिए जयपुर में मंगलवार को नीलामी हुई। 351 खिलाड़ियों को इस नीलामी में शामिल किया गया। हालांकि 1003 खिलाड़ियों ने इस नीलामी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन लीग की आठ टीमों ने छटनी करके इसमें से एक तिहाई खिलाड़ियों की लिस्ट आईपीएल की एक्जीक्यूटिव काउंसिल को सौंपी। इन 351 खिलाड़ियों में 228 भारतीय और 13 देशों के 123 विदेशी खिलाड़ी शामिल रहे। दोपहर 3 बजे से शुरू हुई यह नीलामी प्रक्रिया रात 9.15 तक चली। इसमें भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे। दोनों खिलाड़ियों को 08.40 करोड़ रुपए में खरीदा गया। विदेशी खिलाड़ियों में सैम कुरान (7.2 करोड़) और कॉलिन इंग्राम (6.4 करोड़) महंगे बिकने वाले रहे। इस नीलामी में कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी रहे, जिन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

यहां पढ़ें नीलामी प्रक्रिया की पल-पल की अपडेट :

09.15 PM : रियान पराग के साथ ही IPL के 12वें सीजन के लिए नीलामी प्रक्रिया खत्म हुई।

09.10 PM : भारतीय खिलाड़ी रियान पराग को बेस प्राइस 20 लाख रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। 

09.09 PM : ऑस्ट्रेलियाई बॉलर एश्टन टर्नर को बेस प्राइस 50 लाख रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।

09.08 PM : बैट्समैन मनन वोहरा को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। उन्हें बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा गया।

09.07 PM : बॉलर श्रीकांत मुधे को केकेआर ने बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।

09.05 PM : बंदारू अयप्पा को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। उन्हें उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा गया।

09.04 PM : इंग्लैंड के खिलाड़ी जो डेनली को केकेआर ने एक करोड़ में खरीदा।

09.02 PM : बैटिंग ऑलराउंडर शुभम रंजाने को राजस्थान रॉयल्स ने बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा।

09.00 PM : बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। उन्हें बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा गया।

08.59 PM : गेंदबाज मुरुगन अश्विन को किंग्स इलेवन पंजाब ने बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा।

08.58 PM : बैटिंग ऑलराउंडर जलज सक्सेना को दिल्ली ने बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।

08.35 PM : दूसरी बार में भी नहीं बिके डेल स्टेन, ल्यूक रॉन्ची, जेसन होल्डर और सौरभ तिवारी

08.30 PM : बल्लेबाज अक्षदीप नाथ को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.60 करोड़ रुपये में खरीदा। 

08.28 PM : मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह को बेस प्राइस में खरीदा। एक करोड़ थी युवराज सिंह की बेस प्राइज।

08.25 PM : इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस जॉर्डन, भारतीय खिलाड़ी मनोज तिवारी दूसरी बार भी नहीं बिके। 

08.24 PM : न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

08.21 PM : हरप्रीत बरार को किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।

08.20 PM : अग्निवेश अयाची को किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।

08.19 PM : प्रयास बरमन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने  1.50 करोड़ रुपये में खरीदा।

08.15 PM : विंडिज बॉलिंग ऑलराउंडर कीमो पॉल को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।

08.14 PM : इंग्लिश बैट्समैन लियाम लिविंगस्टोन को राजस्थान रॉयल्स ने 50 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।

08:14 PM : गेंदबाज यारा पृथ्वीराज को केकेआर ने बेस प्राइज 20 लाख रुपये में खरीदा। 

08.13 PM: रसिक सलाम को 20 लाख के बेस प्राइस पर मुंबई इंडियन्स ने खरीदा।

08.12 PM : प्रभसिमरन सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.80 करोड़ रुपये में खरीदा।

08.06 PM : शशांक सिंह का राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।

08.05 PM : गेंदबाज दर्शन नालकंडे को किंग्स इलेवन ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
08.03 PM : मिलिंद कुमार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 लाख बेस प्राइस में खरीदा।

08.02 PM : पंकज जयसवाल मुंबई इंडियंस ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।

08.01 PM : इंग्लिश बॉलर हैरी गर्नी  को केकेआर ने 75 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा।

08.00 PM : अर्शदीप सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा।

07. 58 PM : बल्लेबाज निखिल नायक को केकेआर ने 20 लाख रुपये में खरीदा।

07.57 PM :  हिम्मत सिंह को RCB ने 65 लाख रुपये में खरीदा।

07.53 PM : वेस्ट इंडीज के ओशाने थॉमस को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा। 

07.50 PM : ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेनियल क्रिस्चन को भी नहीं मिला कोई खरीदार

07:49 PM : राइली रूसो को नहीं मिला कोई खरीदार।

07:47 PM : साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी आरनिच नोर्त्जे को केकेआर ने 20 लाख के बेस प्राइस में केकेआर ने खरीदा।

07:46 PM : शेफरन रदरफोर्ड को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा।

06: 45 PM : नीलामी के बीच 45 मिनट का डिनर ब्रेक। 07.30 पर फिर शुरू होगी नीलामी।

06:42 PM : डेल स्टेन को नहीं मिला खरीदार।

06:41PM : लोकी फर्ग्युसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.60 करोड़ में खरीदा।

06:39 PM : साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मॉर्ने मॉर्केल को नहीं मिला खरीदार।

06:37 PM : विनय कुमार को नहीं मिला खरीदार

06:36 PM : बरिंदर सरन 3.40 करोड़ रुपये में बिके। मुंबई इंडियंस ने खरीदा।

06:33 PM : दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासन को 50 लाख के बेस प्राइस में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा।

06:31 PM : बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्ताफिजुर को नहीं मिला खरीदार।

06.30 PM : न्यूजीलैंड के ल्यूक रोंची रहे अनसॉल्ड।

06:29 PM : इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम कुरॉन 7.20 करोड़ रुपये में बिके। किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें खरीदा। बेस प्राइस थी 2 करोड़ रुपये।

06:24 PM : वेस्ट इंडीज टीम के कप्तान जेसन होल्डर भी नहीं बिके।

06:23 PM : न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी कोरि एंडरसन को नहीं मिला कोई खरीदार।

06:22 PM : ऋषि धवन को किसी ने नहीं खरीदा।

06:22 PM : श्रीलंका के हरफनमौला खिलाड़ी एंजलो मैथ्यूज का बेस प्राइज- 2 करोड़ रुपये । नहीं मिला खरीदार।

06.21 PM : न्यू जीलैंड के जेम्स नीशम की 75 लाख रुपये।  किसी ने नहीं खरीदा।

06.20 PM : साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला को नहीं मिला खरीदार।

06.19 PM :  भारत के सौरभ तिवारी नहीं बिके।

06.18 PM : ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श को नहीं मिला कोई खरीदार।​​

06.16 PM :  साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज कॉलिन इनग्राम की बेस प्राइज- 2 करोड़ रुपए। दिल्ली कैपिटल्स ने 6.40 करोड़ रुपये में खरीदा

06:14 PM : अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजाई की बेस प्राइस- 50 लाख। नहीं मिला खरीदार

06:12 PM : ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की बेस प्राइज 1 करोड़ रुपए। नहीं मिला खरीदार।

05:58 PM : केसी करियप्पा नहीं बिके।

05:55 PM : नाथू सिंह 20 लाख के बेस प्राइस में दिल्ली कैपिटल्स में हुए शामिल

05:52 PM : अनिकेत चौधरी, इशान पोरेल, रजनीश गुरबानी, चामा मिलिंग को भी नहीं मिले खरीदार

17:50 PM : केएस भारत को नहीं मिला कोई खरीदार

05:49 PM : अंकुश बैंस को 20 लाख के बेस प्राइस पर दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

05:47 PM : बाबा चक्रवर्ती को नहीं मिला खरीदार

5:44 PM- वरुन चक्रवर्थी को पंजाब ने 8.4 करोड़ में खरीदा।

5:44 PM- वरुन चक्रवर्थी की बोली 8 करोड़ पहुंची।

5:42 PM- वरुन चक्रवर्थी पर KRR ने लगाई 7 करोड़ की बोली।

5:41 PM- वरुन चक्रवर्थी पर RR ने लगाई 6.20 करोड़ की बोली।

5:37 PM- 20 लाख बेस प्राइस वाले वरुन चक्रवर्थी की बोली 3.4 करोड़ पहुंची। 

5:35 PM- 20 लाख बेस प्राइस वाले शिवम दुबे को RCB ने 5 करोड़ में खरीदा। 

5:35 PM- शिवम पर मुंबई ने लगाई 4.8 करोड़ की बोली। 

5:34 PM- पंजाब ने शिवम पर लगाई 4 करोड़ की बोली। 

5:33 PM-  शिवम दुबे पर RCB ने लगाई 3 करोड़ की बोली।

5:31 PM- 20 लाख बेस प्राइस वाले शिवम दुबे पर RCB ने लगाई 2.20 करोड़ की बोली। 

5:30 PM- आयुष बदोनी अनसोल्ड रहे। 

5:29 PM- 20 लाख बेस प्राइस वाले सरफराज खान पंजाब ने 25 लाख में खरीदा। 

5:29 PM- अक्षदीप नाथ अनसोल्ड रहे। 

5:27 PM- अरमान जाफर अनसोल्ड रहे। 

5:27 PM- 20 लाख बेस प्राइस वाले अनमोलप्रीत सिंह को मुंबई ने 80 लाख में खरीदा। 

5:25 PM- अंकित बावने अनसोल्ड रहे। 

5:25 PM- सचिन बेबी अनसोल्ड रहे। 

5:24 PM- मनन वोहरा अनसोल्ड रहे। 

5:23 PM- देव दत्त को आरसीबी ने बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा। 

5:09 PM- 15 मिनट का ब्रेक हुआ। 

5:08 PM- ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज फवाद अहमद अनसोल्ड रहे। 

5:08 PM- वेस्टइंडीज के खैरी पियरे अनसोल्ड रहे। 

5:04 PM- 1 करोड़ बेस प्राइस वाले एडम जंपा अनसोल्ड रहे। 

5:02 PM- 50 लाख बेस प्राइस वाले राहुल शर्मा अनसोल्ड रहे। 

5:02 PM- 50 लाख बेस प्राइस वाले मोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 करोड़ में खरीदा। 

4:58 PM- वरुण आरोन को राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 2.40 करोड़ में खरीदा। 

4:51 PM- पंजाब ने शमी को 4.80 करोड़ में खरीदा। 

4:49 PM- मोहम्मद शमी पर बोली लगनी हुई चालू। 

4:48 PM- लसिथ मलिंगा को मुंबई ने बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीदा। 

4:47 PM- इशांत शर्मा को दिल्ली ने 1.10 करोड़ में खरीदा। 

4:46 PM- इशांत शर्मा पर बोली लगनी चालू हुई। उनका बेस प्राइस 75 लाख है। 

4:44 PM- जयदेव उनादकट को राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 8.40 करोड़ में खरीदा। 

4:42 PM- पंजाब ने जयदेव उनादकट की कीमत लगाई 8.20 करोड़। 

4:42 PM- जयदेव उनादकट की कीमत 7.60 करोड़ पहुंची। 

4:40 PM- राजस्‍थान रॉयल्‍स ने जयदेव उनादकट पर लगाई 6 करोड़ की बोली। 

4:39 PM- जयदेव उनादकट पर CSK ने लगाई 5.80 करोड़ की बोली। 

4:37 PM- जयदेव उनादकट पर बोली लगाई जा रही है। 

4:31 PM- ऋद्धिमान साहा को हैदराबाद ने 1 करोड़ 20 लाख में खरीदा। 

4:30 PM- निकोलस पूरण को पंजाब ने 4.20 करोड़ में खरीदा। 

4:21 PM- जॉनी बेयरस्‍टो को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। 

4:19 PM- बेन मैक्‍डेरमोटअनसोल्ड रहे। 

4:18 PM- नमन ओझा अनसोल्ड रहे। 

4:14 PM- अक्षर पटेल की बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है। अक्षर की कीमत अब 2 करोड़ रुपये से उपर पहुंच गई है। 

4:12 PM- हेनरिक्‍स को किंग्‍स इलेवन पंजाब ने 1 करोड़ रुपए में खरीदा

4:11 PM- युवराज सिंह के लिए पहले चरण में नहीं लगी बोली

4:10 PM- क्रिस जॉर्डन अनसोल्ड रहे। 

4:08 PM- कार्लोस ब्रैथवेट को 5 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा।

4:08 PM- कार्लोस ब्रेथवेट की बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। ब्रेथवेट की कीमत 4 करोड़ 20 लाख तक पहुंच गई है। 

4:01 PM- क्रिस वोक्स 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस में पहले सेट में अनसोल्ड रहे।

4:00 PM- मार्टिन गप्टिल 1 करोड़ के बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे। 

3:59 PM- ब्रैंडन मैकुलम 2 करोड़ के बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे। 

3:58 PM- शिमोन हेटमायर को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (आरसीबी) ने 4 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए की थी। 

3:49 PM- हनुमा विहारी को दिल्ली कैपिटल ने 2 करोड़ में खरीदा 

3:46 PM- एलेक्स हेल्स भी अनसोल्ड रहे। 

3:44 PM- चेतेश्वर पुजारा भी अनसोल्ड रहे। 

3:30 PM- Auction की शुरुआत मनोज तिवारी से हुई जो की अनसोल्ड रहे।

 

 

Created On :   18 Dec 2018 7:59 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story