अगर आप भी पीते हैं सिगरेट तो हो जाएं सावधान

अगर आप भी पीते हैं सिगरेट तो हो जाएं सावधान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बदलती लाइफस्टाइल का लोगों के जीवन में भी काफी असर देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से टेंशन, स्ट्रेस होना आम बात हो गई है। ऐसे समय में लोग सिगरेट, शराब आदि का सहारा लेने लग जाते हैं। जिसके कारण कई सारी खतरनाक बीमारी हो सकती हैं- जैसे कैंसर। जिसका हाल ही में जीता- जागता उदाहरण है, फिल्म निर्देशक राकेश रोशन, जो इतनी अच्छी लाइफस्टाइल के बाद भी कैंसर से पीड़ित हो गए हैं। उनके सहयोगियों ने बताया कि राकेश काफी ज्यादा सिगरेट पिया करते हैं। आज हम भी इसी विषय पर बात करने वाले हैं। सिगरेट का कारोबार दिन व दिन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।

एक रिर्सच के अनुसार पता चला है कि केरल में सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट पीने पर बैन लगाने और सिगरेट और गुटखा के खिलाफ कई सारे कैंपेन चलाने के बाद भी वहां के पुरुषों में कैंसर तैजी के साथ फैल रहा है। हैरानी वाली बात जो सामने आई है, वो ये है कि इसमें सबसे ज्यादा संख्या शादीशुदा लोगों की है। जिनकी उम्र 45 से 60 वर्ष की है। शोधकर्ताओं का कहना है कि सिर्फ 10 से 15 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो कि सिगरेट नहीं पीते।

सिगरेट पीना आजकल युवाओं में काफी प्रचलित है। धूम्रपान करने से भ्रूण के विकास में, पुरुष के शुक्राणुओं और कोशिकाओं की संख्या को नुकसान पहुंचता है। डॉक्टरो की रिपोर्ट के अनुसार अगर खाना खाने के तुंरत बाद सिगरेट पी जाए तो इसका नकारात्मक प्रभाव 10 प्रतिशत और ज्यादा बढ़ जाता है। इसका मतलब अगर आप खाने के तुंरत बाद सिगरेट पीते हैं तो ऐसे में एक सिगरेट 10 सिगरेट के बराबर काम करती है। जिससे "आंत और फेफड़ों" का कैंसर होने की संभावना और अधिक बढ़ जाती है, अगर आप खाली पेट सिगरेट पीते हैं तो इससे आपकी गैस की समस्या के साथ पाचन शक्ति भी कमजोर हो जाएगी। जानकारों के कहे अनुसार चाय के साथ सिगरेट नहीं पीना चाहिए क्योंकि चाय में कैफीन होता है जो कि सिगरेट के निकोटिन के साथ मिलकर शरीर को भारी नुकसान पहुंचाता है।  

सिगरेट पीने में न केवल पुरुष बल्कि महिलाएं भी इस रेस में पीछे नहीं हैं। खबरों की मानें तो महिलाओं में सबसे ज्यादा खतरा स्तन कैंसर का होता है। लोग मिनटों में सिगरेट का पूरा पैकेट खाली कर जाते हैं। आश्र्चर्य होता है कि लोग अपनी सेहत को लेकर कितने लापरवाह होते हैं। धूम्रपान करने से क्या- क्या नुकसान होते हैं। ये तो हम सभी जानते हैं. सिगरेट के पैकेट पर साफ- साफ लिखे होने के बाद भी लोग सिगरेट, तंबाकू का सेवन करते हैं। जिससे आस- पास के लोगों को भी नुकसान पहुंचता है साथ ही माहौल भी खराब होता है।

Created On :   11 Jan 2019 8:02 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story